Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वी यूपी के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट:पश्चिम में कोहरा, पारा 10°C; ‘अकवान’ तूफान का असर, कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम

    5 hours ago

    1

    0

    बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के असर से यूपी में मौसम बदलने वाला है। पूर्वांचल के 13 जिलों में आज गरज-चमक साथ बारिश का अलर्ट है। 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। बिजली गिरने की भी आशंका है। सोनभद्र और चंदौली में भारी बारिश के आसार हैं। इधर, पीलीभीत, संभल, मुजफ्फरनगर, देवरिया और बुलंदशहर समेत 15 शहरों में कोहरा छाया रहा। ग्रामीण इलाकों में विजिबिलिटी इतनी कम हो गई कि सड़क पर 10 मीटर दूर भी देखना मुश्किल हो गया। दिन का पारा 30°C से नीचे आ गया। मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा रहा। रात का तापमान 10.2°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवाती तूफान 'अकवान' अब कमजोर होकर उत्तर की ओर बढ़ रहा है। इस वजह से पूर्वांचल के मौसम में बदलाव होगा। 2 दिन तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। कल मौसम और बिगड़ेगा। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- 21 और 22 नवंबर को पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है। इससे ठिठुरन बढ़ेगी। कई इलाकों में घना कोहरा छाने के आसार हैं। बड़े शहरों का हाल जानिए- रबी फसलों की बुवाई और सिंचाई में बरतें सावधानी ठंड-कोहरे में इन फसलों का रखें ध्यान 27 दिन में तीसरा चक्रवाती तूफान ---------------------------- आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी ने मां की अर्थी को कंधा दिया, रो पड़े:एंबुलेंस से पार्थिव देह लेकर हरिद्वार जा रहे; कहा- मां जैसी कोई छाया नहीं
    Next Article
    शव लेकर जा रहे भाई समेत 5 की मौत:एंबुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पिकअप में घुसी, जयपुर से बंगाल जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment