Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, चार दिन में दो ट्रकों से तेल चोरी:क्राइम ब्रांच टीम ने जांच शुरू की, सीसीटीवी फुटेज खंगाले

    1 hour ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का हलियापुर क्षेत्र लगातार चोरी की घटनाओं का सामना कर रहा है। पिछले चार दिनों में यहां दो ट्रकों से तेल चोरी की वारदातें सामने आई हैं। गुरुवार सुबह माइल स्टोन 80 से 52 टीन रिफाइंड तेल और रविवार सुबह माइल स्टोन 81 से 65 से 70 गत्ते सरसों का तेल चोरी हो गया। इन मामलों की जांच के लिए सोमवार को क्राइम ब्रांच टीम ने टोल प्लाजा के कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पहली घटना गुरुवार (18 तारीख) सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई। गांधीधाम (गुजरात) से बलिया जा रहे वाहन संख्या UP75AT5785 के चालक सनोज कुमार (निवासी सिरसा मजरे कोकावली, थाना जसवंत नगर, जनपद इटावा) ने माइल स्टोन 80 पर जरई कला के पास नींद आने पर अपना वाहन किनारे खड़ा कर दिया था। सुबह जागने पर उन्हें वाहन से लगभग 52 टीन रिफाइंड तेल गायब मिला। चालक ने सोमवार को हलियापुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। इसी तरह रविवार सुबह माइल स्टोन 81 पर चोरों ने तिरपाल काटकर लगभग 65 से 70 गत्ते सरसों का तेल चोरी कर लिया। इन घटनाओं से करीब एक महीने पहले भी माइल स्टोन 80 से लगभग 25 गत्ते अंग्रेजी शराब चोरी हुई थी। इन सभी मामलों में अभी तक कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल पाया है, न ही चोरी के कारणों का पता चल सका है। जबकि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 24 घंटे एआई कैमरे चालू रहते हैं। फुटेज न मिलने से एटीएमएस (ATMS) कर्मचारियों पर संदेह गहरा रहा है। पूर्व में भी एटीएमएस के मैनेजर सहित कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लग चुके हैं, जिनमें से एक अभी भी फरार है। बल्दीराय सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में टोल पर ट्रक की एंट्री नहीं मिली थी। ड्राइवर की ओर से अभी तक कोई लिखित तहरीर भी प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य के बयान के लिए प्रयागराज पुलिस काशी में डटी:स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से पूछताछ करने पहुंचेंगे विवेचक, भेलूपुर थाने में विद्या मठ का नक्शा बनाया
    Next Article
    हाथरस में स्कूलों का समय बदला:कक्षा 1 से 8 तक के बच्चे 9 से 3 बजे तक जाएंगे स्कूल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment