Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फिर उतरेंगे फाइटर जेट:22 अप्रैल को 3.2Km एयर स्ट्रिप पर 6 घंटे चलेगा एयर शो

    12 hours ago

    1

    0

    यूपी के सुलतानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर तीसरी बार लड़ाकू विमानों का युद्धाभ्यास होगा। इसकी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। मंगलवार यानी आज दोपहर एक बजे 8 फाइटर जेट्स पहुंच गए हैं। यह सभी जेट्स 22 अप्रैल को अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। एक्सप्रेस-वे पर बने अरवल किरी-करवत हवाई पट्टी पर भारतीय वायुसेना युद्धाभ्यास करेगी। इस आपातकालीन हवाई पट्टी पर वायुसेना अधिकारियों की टीम ने सुबह ही पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया है। बता दें कि 22 अप्रैल को दो शिफ्ट में यह शो होगा। पहला शो दोपहर दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक फिर दूसरा शो शाम 6 बजे से रात 9 तक। चार तस्वीरें देखिए… इस एयर स्ट्रिप के बनने के बाद यह तीसरी बार है, जब इसपर युद्धाभ्यास होगा। इससे पहले 16 नवंबर 2021 को पहली बार पीएम ने इसका उद्घाटन किया था। दूसरी बार 23-24 जून 2023 को सीएम के सामने किया गया था। यूपीडा के प्रोजेक्ट मैनेजर इमरान खान ने बताया कि लड़ाकू विमानों के उतरने, उड़ान भरने और विशेष युद्धाभ्यास के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस युद्धाभ्यास में सुखोई, मिराज, राफेल, जगुआर और तेजस जैसे प्रमुख फाइटर जेट शामिल होंगे। इस बार 'टच एंड गो' अभ्यास मुख्य आकर्षण रहेगा, जिसमें विमान पूर्व से पश्चिम दिशा में हवाई पट्टी को छूते हुए तेज रफ्तार से उड़ान भरेंगे। यह अभ्यास आपातकालीन स्थितियों में हाईवे को रनवे के रूप में उपयोग करने की वायुसेना की क्षमता का परीक्षण करता है। वायुसेना ने हवाई पट्टी के परीक्षण के लिए 22 अप्रैल का कार्यक्रम तय किया है। गोरखपुर के वायुसेना अधिकारियों के पहुंचने पर एएडीएम प्रशासन गौरव शुक्ला ने पुलिस अधिकारियों के साथ लड़ाकू विमानों के हवाई पट्टी परीक्षण संबंधी जानकारी ली। हवाई पट्टी के परीक्षण और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से वाहनों के आवागमन का मार्ग 1 मई तक परिवर्तित कर दिया गया है। वायुसेना का परीक्षण कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 2 मई से एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से बहाल हो सकेगा। सुरक्षा के लिहाज से आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। स्थानीय लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। पहली बार युद्धाभ्यास में पीएम हुए थे शामिल पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 16 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने एयरफोर्स ने इतिहास रचा था। मोदी के सामने वायुसेना के मिराज-2000 मल्टीरोल फाइटर ने एक्सप्रेस-वे पर बनाई गई इमरजेंसी एयर स्ट्रिप पर लैंडिंग की थी। यहां मिराज में फ्यूल भी भरा गया था। इसके बाद कमांडोज को लेकर एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट प्लेन AN-32 हाईवे पर उतरा था। इन कमांडोज ने ऑपरेशन को अंजाम देने का नजारा भी पेश किया था। एयर शो में सुखोई, मिराज, एएन 32, सूर्यकिरण जैसे प्लेन शामिल थे। इस एयर स्ट्रिप के बनने के बाद एक्सप्रेस वे पर 3-3 एयर स्ट्रिप वाला UP देश का पहला राज्य बना था। इससे पहले भारतीय वायुसेना आगरा एक्सप्रेस-वे पर मिराज 2000, जगुआर, सुखोई-30 और सुपर हरक्युलिस जैसे जहाज सफलतापूर्वक उतार चुकी थी। इससे पहले, पीएम सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण कर चुके थे। वे हरक्युलिस विमान से इसी एक्सप्रेस वे पर पहुंचने वाले पहले प्रधानमंत्री बने थे। यह UP का तीसरा रनवे वाला एक्सप्रेस-वे है, जहां लड़ाकू विमान लैंडिंग और टेक ऑफ कर सकेंगे। ---------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- दरोगा के लिए सजा था मंडप, प्रॉपर्टी-डीलर ब्याह ले गया:बस्ती में बारात निकलने से पहले प्रेमी ने शादी तोड़वाई; दूल्हे के घर पहुंचा बस्ती में दरोगा की शादी के दिन एक प्रॉपर्टी डीलर फिल्मी अंदाज में पहुंचा और उसकी होने वाली दुल्हन के साथ 7 फेरे लिए। दरअसल, जिस युवती से दरोगा की शादी तय हुई थी, उसका पिछले 5 साल से प्रॉपर्टी डीलर के साथ प्रेम संबंध था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में अवैध नूर हेल्थ सेंटर सील:बिना पंजीकरण चल रहा था क्लीनिक, दुष्कर्म पीड़िता के गर्भपात का आरोप
    Next Article
    तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से फैक्ट्री कर्मी की मौत:देर रात ड्यूटी कर लौट रहा था, हादसे के बाद चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment