Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा, चार लोग घायल:सुल्तानपुर से एक घायल को अंबेडकरनगर किया गया रेफर, क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी

    9 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में मंगलवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद अंबेडकरनगर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, PB01F5723 नंबर की एक गाड़ी आजमगढ़ से अंबाला जा रही थी। सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर यह गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों में ललिता गुप्ता, पवन गुप्ता, सचिन गुप्ता, अशोक कुमार पासवान और नाथू राम पासवान शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अंबेडकरनगर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों को दोस्तपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाड़ी का चालक प्रवीण कुमार है, जो अंबाला के बलदेव थाना क्षेत्र के सददोपुर का रहने वाला है। हादसे की सूचना मिलते ही 112 नंबर की टीम मौके पर पहुंची। सिपाही वंशकुमार और सुनील सिंह ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म पर विवाद:अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का प्रदर्शन, यादव समाज ने प्रतिबंध और निर्माताओं पर कार्रवाई की मांग की
    Next Article
    रमजान महीने में प्रयागराज की सूतफेनी की मांग बढ़ी:इफ्तार में खास, कारीगरों को नहीं फुर्सत, देश-विदेश तक पहुंची मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment