Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म पर विवाद:अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का प्रदर्शन, यादव समाज ने प्रतिबंध और निर्माताओं पर कार्रवाई की मांग की

    7 hours ago

    1

    0

    अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के महानगर अध्यक्ष अनूप यादव के नेतृत्व में यादव समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देते यादव जी की लव स्टोरी फिल्म पर रोक लगाने की मांग की। उनका कहना है कि यदि रोक नहीं लगी तो ज्यादव समाज सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगा। 'यादव जी की लव स्टोरी' नामक एक फिल्म सोशल मीडिया पर विवादों में घिर गई है। इस फिल्म में एक यादव लड़की और एक मुस्लिम लड़के को दर्शाए जाने पर यादव समाज में भारी नाराजगी है। समाज ने फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाने और इसके निर्माताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग हो रही है। यादव समाज का आरोप है कि यह फिल्म उनकी छवि खराब करने और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का प्रयास है। उनका कहना है कि यह यादवों और मुस्लिमों के बीच वैमनस्य पैदा करने की एक बड़ी साजिश है। इस संबंध में, यादव समाज के प्रतिनिधियों ने जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में फिल्म की रिलीज पर तुरंत रोक लगाने और इसके निर्देशक, निर्माता, कलाकार (हीरो-हीरोइन) सहित पूरी टीम के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। समाज के सदस्यों ने कहा कि रैलियों पर प्रतिबंध के बावजूद, कुछ लोग निजी लाभ के लिए धर्म आधारित फिल्में बनाकर प्रदेश के सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने देश की भाईचारे की भावना पर जोर देते हुए कहा कि भारत में हिंदू-मुस्लिम सहित सभी धर्मों के लोग मिलकर रहते हैं और त्योहार मनाते हैं। जिला अधिकारी डॉ वीके सिंह ने यादव समाज के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया है कि उनकी सभी मांगें तत्काल मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएंगी और इस मामले पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहुजन एकता मंच ने UGC समर्थन में किया प्रदर्शन:उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता नियम 2026 लागू करने की मांग
    Next Article
    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा, चार लोग घायल:सुल्तानपुर से एक घायल को अंबेडकरनगर किया गया रेफर, क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment