Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय: 30वां दीक्षांत समारोह 27 जुलाई को:राज्यपाल के संभावित आगमन पर 53 समितियां तैयारियों में जुटीं

    15 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 30वां दीक्षांत समारोह 27 जुलाई को आयोजित होगा। इस समारोह को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए 53 समितियों का गठन किया है। कुलपति प्रो. वंदना सिंह प्रशासनिक अधिकारियों, विभागाध्यक्षों, शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ कई दौर की बैठकें कर चुकी हैं। परिसर में साफ-सफाई, रंगाई-पोताई, भवनों की मरम्मत, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, उद्यान और सुंदरीकरण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। ये तैयारियां प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के संभावित आगमन को ध्यान में रखकर की जा रही हैं। विश्वविद्यालय के हेलीपैड और मार्ग से लेकर परिसर के अंदर तक सड़क के दोनों किनारों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसमें घास कटाई, नालियों की सफाई और पौधरोपण भी शामिल है। हेलीपैड स्थल से कार्यक्रम स्थल और कुलपति आवास तक विशेष साफ-सफाई व सुंदरीकरण पर जोर दिया जा रहा है। दीक्षांत समारोह में पीएचडी उपाधि प्राप्त करने वाले शोधार्थियों के लिए 30 जून तक साक्षात्कार प्रक्रिया पूर्ण करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। केवल तय समय तक वायवा में शामिल होने वाले शोधार्थियों को ही इस समारोह में उपाधि प्रदान की जाएगी। कुलसचिव केश लाल प्रशासनिक व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। वहीं, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य समय से पूरा कराने के लिए लगातार अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन समारोह में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद एक्सप्रेसवे हादसा-बस में महिला का भी जला कंकाल मिला:डंपर से टकराने के बाद धू-धूकर जली थी स्लीपर बस, चालक जिंला जला, 15 यात्री घायल
    Next Article
    अमेठी में भीषण गर्मी, बच्चों के लिए विशेषज्ञ की सलाह:डॉ. रवि भान सिंह ने बताए हीट वेव से बचाव के 7 उपाय, बोले-पर्याप्त पानी पियें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment