Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में भीषण गर्मी, बच्चों के लिए विशेषज्ञ की सलाह:डॉ. रवि भान सिंह ने बताए हीट वेव से बचाव के 7 उपाय, बोले-पर्याप्त पानी पियें

    15 hours ago

    1

    0

    अमेठी समेत पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी और हीट वेव का प्रकोप जारी है। तेज धूप और लू के कारण बच्चों को सबसे अधिक खतरा है। ऐसे में गौरीगंज, अमेठी के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि भान सिंह ने बच्चों को हीट एक्सॉशन और लू से बचाने के लिए महत्वपूर्ण सलाह दी है। डॉ. रवि भान सिंह ने बताया कि गर्मी में बच्चों के शरीर में पानी की कमी तेजी से होती है, जिससे डिहाइड्रेशन, चक्कर, उल्टी और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे बचाव के लिए माता-पिता को विशेष सावधानी बरतनी होगी। उन्होंने बच्चों को गर्मी और लू से बचाने के लिए 7 आवश्यक उपाय बताए हैं: 1. बच्चों को दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी न हो, इसके लिए ओआरएस, नींबू पानी या नारियल पानी भी देते रहें। 2. दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक बच्चों को तेज धूप में घर से बाहर न निकलने दें, क्योंकि इस समय लू का असर सबसे ज्यादा होता है। 3. बच्चों को हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े ही पहनाएं। सिंथेटिक कपड़ों से बचें, क्योंकि इनसे पसीना नहीं सूखता और गर्मी लगती है। 4. यदि बहुत आवश्यक हो, तो बाहर निकलते समय छाता, टोपी या सूती कपड़े से सिर को ढककर ही भेजें। 5. बच्चों को तला-भुना और भारी भोजन न दें। गर्मी में हल्का, सुपाच्य और तरल भोजन दें। मौसमी फल और दही फायदेमंद होते हैं। 6. यदि बच्चे को कमजोरी, चक्कर, अधिक पसीना, उल्टी, दस्त या सिरदर्द हो, तो उसे तुरंत छांव में लिटाएं और पानी पिलाएं। 7. बेहोशी, तेज बुखार या भ्रम की स्थिति में बिना देर किए तुरंत डॉक्टर या नजदीकी अस्पताल से संपर्क करें। डॉ. रवि भान सिंह, पीडियाट्रिक्स, बाल रोग विशेषज्ञ, गौरीगंज अमेठी ने जोर देकर कहा कि सावधानी से ही बचाव किया जा सकता है। समय पर ध्यान देकर बच्चों को हीट स्ट्रोक से बचाया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय: 30वां दीक्षांत समारोह 27 जुलाई को:राज्यपाल के संभावित आगमन पर 53 समितियां तैयारियों में जुटीं
    Next Article
    वाराणसी में कार ने मां-बेटे को रौंदा, मासूम की मौत:बेटे के साथ सब्जी लेकर घर लौटते समय हादसा, डिवाइडर में फंसकर तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment