Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 60 से अधिक विषयों में प्रवेश प्रक्रिया:स्नातक-स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए 25 अप्रैल से आवेदन

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर के 60 से अधिक विषयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन 25 अप्रैल से समर्थ पोर्टल पर लिए जाएंगे। विश्वविद्यालय परिसर में विज्ञान, अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान, विधि, अभियांत्रिकी, फार्मेसी और व्यवसाय प्रबंधन जैसे विभिन्न संकायों में 60 से अधिक विषयों की पढ़ाई होती है। इनमें स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा स्तर के पाठ्यक्रम शामिल हैं।इन विषयों में बैचलर स्तर पर 28 विषय, बीटेक में नौ, एमबीए में छह, बीएससी में छह और बीए में तीन विषय उपलब्ध हैं। कुल मिलाकर 60 से अधिक विषयों में छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के लिए विषयों की संख्या, सीटों की उपलब्धता और दाखिले की प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी जल्द ही विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। नए छात्रों को सभी आवश्यक सूचनाएं वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी। विश्वविद्यालय परिसर के प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. मिथिलेश सिंह ने बताया कि प्रवेश के लिए कार्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि समर्थ पोर्टल को 25 अप्रैल तक पूरी तरह सक्रिय करने की तैयारी है। वर्तमान में पोर्टल पर भुगतान संबंधी कुछ तकनीकी समस्या आ रही है, जिसमें पेमेंट के बाद भी स्थिति 'पेंडिंग' दिख रही है। इस कमी को दूर करने के लिए दिल्ली में टेस्टिंग चल रही है, जिसे जल्द ही सुधार कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।विश्वविद्यालय छात्रों के लिए उच्च स्तरीय प्रयोगशालाएं, एक केंद्रीय पुस्तकालय, वाई-फाई युक्त परिसर, इंडोर-आउटडोर स्टेडियम और छात्रावास जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रदान करता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत बेसिक शिक्षा विभाग में 'इल्हाम मॉडल' सक्रिय:चपरासी घोटाले के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार, चपरासी कर रहे कंप्यूटर ऑपरेटर का काम
    Next Article
    देवरिया में ट्रक से टकराकर 50 मीटर घिसटी कार:कंसल पेट्रोल पंप के पास हादसा, कार क्षतिग्रस्त; पुलिस ने वाहनों को जब्त किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment