Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत बेसिक शिक्षा विभाग में 'इल्हाम मॉडल' सक्रिय:चपरासी घोटाले के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार, चपरासी कर रहे कंप्यूटर ऑपरेटर का काम

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के बेसिक शिक्षा विभाग में नियमों का उल्लंघन कर ब्लॉक संसाधन केंद्रों (बीआरसी) पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (चपरासी) कंप्यूटर ऑपरेटर का काम कर रहे हैं। यह स्थिति माध्यमिक शिक्षा विभाग के 'इल्हाम घोटाले' से मिलती-जुलती है। अपर मुख्य सचिव के सख्त आदेश के छह महीने बाद भी इन कर्मचारियों को उनके मूल तैनाती स्थल पर वापस नहीं भेजा गया है। जिले के आठ बीआरसी पर तैनात ये चपरासी शिक्षकों के वेतन बिल बनाने, टोकन जनरेट करने और डेटा फीडिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्य संभाल रहे हैं। नियमानुसार यह कार्य लिपिकों या अधिकृत कंप्यूटर ऑपरेटरों का है। इन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पास शिक्षकों की गोपनीय लॉगिन आईडी और पासवर्ड भी उपलब्ध हैं, जबकि वेतन लिपिक केवल कागजों पर हस्ताक्षर करते हैं। अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने 21 अक्टूबर 2025 को एक सर्कुलर जारी किया था। इसमें स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि बिना शासन की अनुमति के संबद्ध किए गए सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का संबंद्धीकरण तत्काल निरस्त कर उन्हें मूल विद्यालय भेजा जाए। पीलीभीत में कुल 22 ऐसे चपरासी हैं जो विभिन्न स्कूलों में तैनात हैं, लेकिन वर्तमान में बीआरसी पर कार्यरत हैं। बीआरसी मरौरी में शशिकांत (अनुचर) शिक्षामित्रों और शिक्षकों का कार्य देख रहे हैं। मोहित कुमार मिड डे मील और यावर इस्लाम जनगणना व सीसीएल जैसे कार्य संभाल रहे हैं। शासन के स्पष्ट आदेशों के बावजूद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा इन कर्मचारियों को उनके मूल पदों पर वापस न भेजना विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली:मोबाइल छीनने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी से हुई पहचान
    Next Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 60 से अधिक विषयों में प्रवेश प्रक्रिया:स्नातक-स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए 25 अप्रैल से आवेदन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment