Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सम सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की तैयारी:विषम सेमेस्टर के परिणाम अभी तक जारी नहीं, प्रक्रिया प्रभावित

    9 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर के 586 महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों के सम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के परीक्षा फॉर्म भरवाने की तैयारी चल रही है। हालांकि, अभी तक विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं का परिणाम जारी नहीं किया जा सका है, जिससे विश्वविद्यालय की अगली शैक्षणिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के परीक्षा फॉर्म भरवाने की तिथि घोषित कर दी है। इसके तहत बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी और एमकॉम के छात्र-छात्राओं से परीक्षा फॉर्म भरवाए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने होली के बाद विषम सेमेस्टर का परिणाम जारी करने की बात कही थी। हालांकि, परिणाम जारी करने की प्रक्रिया बाधित हो गई है क्योंकि अधिकांश महाविद्यालयों ने अभी तक सेशनल और वोकेशनल अंकों को विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग से दुष्कर्म,आरोपी को 10 साल कारावास:अंबेडकरनगर की विशेष पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला, ₹36 हजार जुर्माना भी
    Next Article
    सिलेंडर चोरी में एक गिरफ्तार:बिजनौर पुलिस ने आरोपी से दो चोरी के सिलेंडर बरामद किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment