Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने कई पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी किए:बीटेक, एमएससी, एमटेक और बीएससी एग्रीकल्चर के नतीजे घोषित

    21 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। यह घोषणा वर्तमान में चल रही परीक्षाओं के बीच की गई है। विश्वविद्यालय ने परीक्षा और मूल्यांकन कार्य में तेजी दिखाई है। विश्वविद्यालय परिसर के बीटेक आठवें सेमेस्टर के इंफार्मेशन टेक्नोलाजी, इलेक्ट्रानिक कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के परिणाम जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, एमएससी द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर भूगर्भ विज्ञान, भौतिक विज्ञान और गणित के परीक्षाफल भी समर्थ पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं। एमटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का परिणाम भी घोषित किया गया है। संबद्ध महाविद्यालयों के बीएससी एग्रीकल्चर के अंतिम यानी आठवें सेमेस्टर का परिणाम भी घोषित किया गया है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट और समर्थ पोर्टल पर अपने अंक देख रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन समयबद्ध तरीके से परीक्षा और मूल्यांकन कार्य पूरा कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में बच्चे की मौत, वाटर पार्कों की पोल खुली:संचालक फरार, बिना अनुमति चल रहे 5-6 वाटरपार्क, ईओ बोले- किसी ने अनुमति नहीं ली
    Next Article
    मेरठ में आज से शुरू हो रहा नौतपा:सुबह से ही गर्मी ने दिखाए तेवर, लू का भी अलर्ट जारी- तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य विभाग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment