Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में आज से शुरू हो रहा नौतपा:सुबह से ही गर्मी ने दिखाए तेवर, लू का भी अलर्ट जारी- तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य विभाग

    20 hours ago

    1

    0

    मेरठ जिले में पिछले 10 दिनों से गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। वहीं आज से नौतपा शुरू हो रहा है और उससे पहले ही तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दोपहर के समय चली लू ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया। रविवार को बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा दिखाई दिया। जो लोग जरूरी काम से बाहर निकले, वे चेहरे और शरीर को कपड़ों से ढंककर निकले। गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी का असर और बढ़ सकता है। 25 मई से शुरू हुए नौतपा के दौरान तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। अगले चार से पांच दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रह सकता है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर होने के कारण फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वैधशाला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और लू से सावधानी बरतने की सलाह दी है। कोल्ड रूम की भी व्यवस्था गर्मी में हीट स्ट्रोक के मामलों को देखते हुए, किठौर सीएचसी , जिला अस्पताल और मेडिकल अस्पताल में कोल्ड रूम भी बनाए हुए है। यहां हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों का तापमान सामान्य कर उनका इलाज किया जाता है। सरकारी कार्यालय पर ORS कॉर्नर सीएमओ डॉ अशोक कटारिया ने बताया कि गर्मी में किसी को कोई परेशानी न हो इसके लिए सरकारी कार्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर कुछ ORS कॉर्नर बनाए गए हैं। इन कॉर्नर पर ors पैकेट के साथ कुछ आवश्यक दवा जैसे बुखार, उल्टी, डिहाइड्रेशन की समस्या से संबंधित दवाएं रखी है ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत लोगो की मदद की जा सके। गर्मी में क्या बरते सावधानी शरीर में पानी की कमी न होने दें, दिनभर में पर्याप्त पानी, नींबू पानी, छाछ और ORS का सेवन करें। दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक तेज धूप में निकलने से बचें। बाहर जाते समय छाता, टोपी या गमछे का इस्तेमाल करें। ढीले और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें ताकि शरीर ठंडा रहे और पसीना आसानी से सूख सके। ज्यादा तला-भुना और मसालेदार भोजन कम खाएं। तरबूज, खीरा, ककड़ी और मौसमी फलों का सेवन बढ़ाएं। चक्कर आना, तेज बुखार, उल्टी या कमजोरी महसूस होने पर तुरंत छांव में जाएं और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने कई पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी किए:बीटेक, एमएससी, एमटेक और बीएससी एग्रीकल्चर के नतीजे घोषित
    Next Article
    गोंडा में छत से घर में घुसे चोर,लाखों की चोरी:कपड़े व्यापारी के घर वारदात, नकदी-जेवर ले गए, छत पर सोते समय घटना को दिया अंजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment