Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने सुप्रीम कोर्ट आदेश पर दिए निर्देश:संबद्ध कॉलेजों को देनी होगी मासिक प्रगति रिपोर्ट

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन ने उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में संबद्ध महाविद्यालयों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा जारी पत्र में सभी प्राचार्यों और प्रबंधकों को हर महीने निर्धारित प्रारूप पर कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। ये निर्देश उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन क्रिमिनल अपील 'अमित कुमार एवं अन्य बनाम भारत संघ एवं अन्य' में 15 जनवरी 2026 को पारित आदेश के अनुपालन में दिए गए हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने भी विश्वविद्यालय को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि आदेश के अनुपालन की मासिक सूचना प्रत्येक माह की पहली तारीख तक उपलब्ध कराई जानी है। महाविद्यालयों को हर महीने की 25 तारीख तक संबंधित जानकारी शासन द्वारा अधिकृत निदेशक (शिक्षा डिग्री विकास अनुभाग), प्रयागराज के ईमेल पर अनिवार्य रूप से भेजनी होगी। इसकी एक प्रति अधिष्ठाता छात्र कल्याण, पूर्वांचल विश्वविद्यालय को भी प्रेषित करनी होगी। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया को नियमित और समयबद्ध तरीके से संचालित किया जाए। इसका उद्देश्य शासन और न्यायालय के समक्ष प्रगति की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत करना है। कुलसचिव ने सभी महाविद्यालयों से इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसओ पर फायर का आरोप:प्रतापगढ़ में हिस्ट्रीशीटर योगेश तिवारी को 7 साल की सजा
    Next Article
    प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी ने की आत्महत्या:दोनों के शव एक साथ दफनाए गए, मरने से पहले लिखा- मेरी जान ही इस दुनिया में नहीं तो मैं जी के क्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment