Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परिवहन विभाग का होली पर अभियान, 170 वाहन का चालान:अमेठी में कई वाहन सीज, ब्रेथ एनालाइजर से जांच जारी

    3 hours ago

    1

    0

    अमेठी में होली से पहले परिवहन विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने जिले भर में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है, जिसके तहत अब तक 170 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। इस अभियान के दौरान 170 वाहनों का चालान किया गया है और कई वाहनों को जब्त (सीज) कर जगदीशपुर समेत विभिन्न थानों में खड़ा कराया गया है। परिवहन विभाग की टीम ब्रेथ एनालाइजर मशीन का उपयोग कर वाहन चालकों की जांच कर रही है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी चालक शराब पीकर गाड़ी न चलाए। अमेठी के यात्री मालकर अधिकारी (पीटीओ) दिनेश कुमार रावत ने बताया कि यह कार्रवाई होली के मद्देनजर परिवहन आयुक्त के निर्देश पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि नो पार्किंग, ओवरलोडिंग और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। ये पूरा अभियान एक मार्च से 9 मार्च तक चलाया जाएगा। यह चेकिंग अभियान अमेठी, गौरीगंज, जगदीशपुर, कमरौली, मुसाफिरखाना और राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जिले के विभिन्न इलाकों में चलाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में खौलते तेल से झुलसी महिला की मौत:रसोई में खाना बनाते समय कड़ाही पलटने से हुआ हादसा
    Next Article
    शंकराचार्य का स्थान सर्वोपरि : केशव मौर्य:काशी में बोले UP में हत्यारे की औकात नहीं कि गौमाता को खरोंच पहुंचा, अखिलेश ढोंगी व्यक्ति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment