Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्टार एयर की लखनऊ-गाजियाबाद सेवा जल्द शुरू होगी:हिंडन एयरपोर्ट शेड्यूल में शामिल, मार्च अंत तक शुरुआत की उम्मीद

    13 hours ago

    1

    0

    स्टार एयर लखनऊ से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की तैयारी में है। एयरलाइन ने इस रूट को अपने शेड्यूल में शामिल कर लिया है। उम्मीद है कि मार्च के अंत तक यह सेवा शुरू हो सकती है। हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और टिकट बुकिंग भी शुरू नहीं हुई है। यात्रियों के लोड का सर्वे जारी, अभी बुकिंग शुरू नहीं एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, इस रूट पर यात्रियों की संभावित संख्या को लेकर सर्वे किया जा रहा है। एयरलाइन यह आकलन कर रही है कि लखनऊ से दिल्ली जाने वाले कितने यात्री गाजियाबाद या उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे जिलों के हैं। सर्वे के आधार पर ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने समय-सारिणी में रूट शामिल किया है, लेकिन विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। उड़ान योजना के तहत किफायती सेवा की तैयारी यह प्रस्तावित सेवा केंद्र सरकार की उड़ान स्कीम के तहत शुरू किए जाने की संभावना है। इस योजना का उद्देश्य छोटे शहरों को सस्ती हवाई सेवाओं से जोड़ना है। इसी योजना के तहत पहले लखनऊ से प्रयागराज, किशनगढ़ और इंदौर के लिए उड़ानें शुरू की गई थीं, लेकिन यात्रियों की कमी के कारण बाद में उन्हें बंद करना पड़ा। हिंडन एयरपोर्ट को शेड्यूल में शामिल किया गया हिंडन एयरपोर्ट को क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के लिए विकसित किया गया है और यहां से कई शहरों के लिए उड़ानें संचालित होती रही हैं। फिलहाल स्टार एयर की लखनऊ से ओडिशा के झारसुगुड़ा के लिए सेवा स्थगित है, जबकि अजमेर के किशनगढ़ के लिए उड़ान भी बंद हो चुकी है। ऐसे में गाजियाबाद के लिए नई उड़ान को लेकर एयरलाइन सतर्क रुख अपनाए हुए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अयोध्या दौरा:400 श्रमिकों का होगा सम्मान, संग्रहालय में 20 गैलरी
    Next Article
    परिवार सोता रहा, चोरों ने लाखों की चोरी की:68 हजार नगदी और लाखों के जेवरात ले गए, घर के पीछे मिला बैग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment