Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र जंगल में 4 दिन बाद दंपती के शव मिले:पति पेड़ से गमछे के सहारे लटका था, पत्नी नाली के किनारे पड़ी मिली

    8 hours ago

    1

    0

    चोपन थाना क्षेत्र में रविवार को एक पति-पत्नी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। कोटा ग्राम पंचायत के टोला छिकड़ाडांड से लगभग तीन किलोमीटर दूर जंगल में 45 वर्षीय रामसूरत खरवार का शव एक पेड़ से गमछे के सहारे लटका हुआ मिला, जबकि उनकी पत्नी 40 वर्षीय कौशल्या देवी का शव पास ही नाली के किनारे पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। चार दिन पहले घर से निकले थे दंपति मृतक दंपति के बड़े बेटे शिवशंकर ने पुलिस को बताया कि उनके माता-पिता चार दिन पहले काम पर गए थे। वे गांव के ही छिकड़ाडांड निवासी रामसुंदर के मकान में मिट्टी की दीवार बनाने का काम कर रहे थे। शाम को काम खत्म होने के बाद दोनों घर लौटने के लिए निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनकी कोई जानकारी नहीं मिली थी। परिवार में दो बेटे और चार बेटियां रामसूरत और कौशल्या के परिवार में दो बेटे और चार बेटियां हैं। इनमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है। दोनों की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक का माहौल है। हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि रामसूरत का शव पेड़ से लटका मिला है, जबकि उनकी पत्नी के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पारिवारिक विवाद और जादू-टोना के शक में किशोर की हत्या:सोनभद्र में युवक चाकू से रेता था गला, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    कल 5 हजार घरों में 4 घंटे रहेगी बिजली गुल:पेड़ छटाई और लाइन शिफ्टिंग के कारण सप्लाई कट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment