Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस होगी बंद:60% से अधिक सीटें खाली, रेलवे को भारी नुकसान

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज से बाबा गोरखनाथ की नगरी गोरखपुर के बीच दौड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को जल्द ही बंद करने की तैयारी हो रही है। अपेक्षित यात्री न मिलने और रेलवे को फायदा न होने से इसे बंद करने पर विचार चल रहा है। आंकड़ों के अनुसार प्रयागराज-लखनऊ खंड पर रोजाना औसतन 60 प्रतिशत से अधिक सीटें खाली रह रही हैं, जिससे राजस्व में भारी गिरावट आ गई है। शुरुआत में यह ट्रेन केवल गोरखपुर-लखनऊ के बीच चलती थी। यात्रियों की मांग पर मार्च 2024 में इसका विस्तार प्रयागराज तक किया गया, लेकिन अब कम ऑक्यूपेंसी से रेलवे को घाटा हो रहा है। उत्तर मध्य रेलवे ने पहले ही आगरा-उदयपुर वंदे भारत को कम यात्रियों के कारण बंद कर दिया है। प्रयागराज जंक्शन स्टेशन सलाहकार समिति सदस्य रौनक गुप्ता ने कहा कि प्रयागराज से ट्रेन की रवानगी का समय यात्रियों को सुविधाजनक नहीं लग रहा। इसे बंद करने के बजाय सुबह चलाया जाए और शाम को वापसी होनी चाहिए। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वंदे भारत के लिए 40-50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी पर्याप्त नहीं। यात्री न बढ़ें तो रैक को व्यस्त रूट पर लगाना बेहतर होगा। एनसीआर सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी के अनुसाार आगरा-उदयपुर वंदे भारत बंद हो चुका है। प्रयागराज-गोरखपुर अभी चल रही है, लेकिन अंतिम निर्णय रेलवे बोर्ड लेगा। कम यात्रा के कारण वंदे भारत ट्रेनों की समीक्षा तेज हो गई है। यात्रियों की सुविधा और रेलवे की आय के बीच संतुलन बनाना चुनौती बन गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महापौर ने महिलाओं संग गुलाल और फूलों की होली खेली:गानों पर जमकर डांस किया, राधा-कृष्ण बने कलाकार; देखिए 10 तस्वीरें
    Next Article
    मेरठ में सुबह छाया हल्का कोहरा:दिन का तापमान 33°C के पार पहुंचा, AQI 170 के करीब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment