Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में सुबह छाया हल्का कोहरा:दिन का तापमान 33°C के पार पहुंचा, AQI 170 के करीब

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में मार्च के दूसरे हफ्ते में मौसम का मिजाज अचानक बदला हुआ नजर आ रहा है। सामान्य रूप से जहां पिछले एक हफ्ते से तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस बना हुआ था। मंगलावर की सुबह अचानक सुबह के समय हल्का कोहरा दिखाई दिया। मौसम के इस बदले रूप ने लोगों को हैरान कर दिया, क्योंकि आमतौर इस तापमान पर कोहरा देखने को नहीं मिलता। ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय खेतों और सड़कों के आसपास हल्की धुंध छाई रही, जिससे दृश्यता कुछ समय के लिए कम हो गई। इसक साथ ही शहरी क्षेत्र में भी कोहरे के चलते लोगों को परेशानी हुई। हालांकि जैसे-जैसे सूरज चढ़ा, कोहरा धीरे-धीरे खत्म हो गया और मौसम सामान्य हो गया। वहीं दूसरी ओर मेरठ शहर में मौसम सामान्य बना रहा। शहर के अधिकांश हिस्सों में धूप निकली और कोहरे जैसी स्थिति देखने को नहीं मिली। लोगों की दिनचर्या भी सामान्य रूप से चलती रही। वायु गुणवत्ता की बात करें तो शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) करीब 170 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में माना जाता है। यह स्तर पिछले दिनों की तुलना में अपेक्षाकृत नियंत्रित स्थिति को दर्शाता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिन और रात के तापमान में अंतर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नमी अधिक होने के कारण सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा बन सकता है। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने और तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है। होली के बाद मौसम के इस बदले मिजाज ने जहां ग्रामीण इलाकों में लोगों को सुबह हल्की ठंडक का एहसास कराया, वहीं शहर में मौसम सामान्य रहने से लोगों को राहत मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस होगी बंद:60% से अधिक सीटें खाली, रेलवे को भारी नुकसान
    Next Article
    लखनऊ में अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम पर संकट:आयोजन के 12 घंटे पहले तक नहीं मिली एनओसी, एलडीए स्मारक समिति लेगा फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment