Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज के 3379 परिवारों को आवास योजना की पहली किस्त:CM का सिंगल क्लिकः 900 करोड़ ट्रांसफर, हजारों परिवार लाभान्वित

    20 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत सोमवार को प्रदेशभर के 90 हजार लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में 900 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के जरिए ट्रांसफर की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रत्येक लाभार्थी के खाते में 1 लाख रुपये भेजे। इस योजना से प्रयागराज जिले के 3379 परिवारों को भी लाभ मिला। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जहां जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रयागराज की लाभार्थी अर्चना (कुवांडीह, सरायइनायत) से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने योजना के लाभ के बारे में जानकारी ली और अर्चना को बधाई दी। इसके बाद संगम सभागार में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, महापौर उमेश चंद्र केसरवानी और विधायक राजमणि कोल ने 25 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। कैबिनेट मंत्री नंदी ने इस अवसर पर कहा कि हर व्यक्ति को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि 2017 से पहले पक्का मकान गरीबों के लिए एक सपना था, लेकिन अब बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों को आवास दिए जा रहे हैं। नंदी ने यह भी जानकारी दी कि जो लाभार्थी एक साल में अपना घर पूरा कर लेगा, उसे 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन मिलेगा। इसके अतिरिक्त, एकल महिलाओं को 20 हजार रुपये और 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को 30 हजार रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। महापौर उमेश चंद्र केसरवानी ने कहा कि यह योजना गरीबों के चेहरों पर खुशी ला रही है। उन्होंने सरकार द्वारा बिजली, पानी, गैस और आयुष्मान जैसी अन्य सुविधाओं के प्रावधान का भी उल्लेख किया। विधायक राजमणि कोल ने व्यवस्था की पारदर्शिता की सराहना करते हुए कहा कि राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी जा रही है, जिससे भ्रष्टाचार समाप्त हुआ है। इस कार्यक्रम में डूडा, नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विशाल ने जैवलिन थ्रो में जीता गोल्ड मेडल:गोरखपुर जोन प्रतियोगिता में बहराइच के खिलाड़ी ने किया नाम रोशन
    Next Article
    गाजीपुर में मनरेगा भुगतान पर कांग्रेस का प्रदर्शन:यूपीएसआई परीक्षा में 'पंडित' विकल्प पर भी जताई आपत्ति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment