Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में मनरेगा भुगतान पर कांग्रेस का प्रदर्शन:यूपीएसआई परीक्षा में 'पंडित' विकल्प पर भी जताई आपत्ति

    18 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा मजदूरों के बकाया भुगतान और संविदा कर्मियों के लंबित मानदेय को लेकर विकास भवन का घेराव कर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर हुए इस प्रदर्शन में भाजपा सरकार पर मजदूर विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने बताया कि मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों का महीनों से भुगतान लंबित है, जिससे उन्हें अपने हक के लिए भटकना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त, ग्राम रोजगार सेवकों और अन्य संविदा कर्मियों को भी कई महीनों से मानदेय नहीं मिला है। कांग्रेस नेताओं ने सरकार से तत्काल बकाया भुगतान जारी करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो एक बड़ा जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गरीबों और मजदूरों के अधिकारों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना को कमजोर किया जा रहा है, और मजदूरों को काम करने के बाद भी मजदूरी नहीं मिल रही है। सुनील राम ने यूपीएसआई परीक्षा में एक प्रश्न के विकल्प में 'पंडित' शब्द दिए जाने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने इसे ब्राह्मण समाज का अपमान बताते हुए कहा कि इससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ-साथ रोजगार की स्थिति भी खराब हो चुकी है। भाजपा सरकार केवल प्रचार में लगी है, जबकि जमीनी स्तर पर मजदूर और कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय ने कहा कि मनरेगा का भुगतान रोकना गरीबों के अधिकारों का सीधा हनन है और कांग्रेस इस मुद्दे पर निर्णायक लड़ाई लड़ेगी। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाली हैं, जबकि गरीब मजदूरों को उनकी मेहनत की कमाई के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मनरेगा मजदूरों और संविदा कर्मियों का लंबित भुगतान जल्द जारी करने की मांग की। इस दौरान बटुक नारायण मिश्रा, अजय कुमार सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, देवनारायण सिंह, उमाशंकर सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, राम नगीना पांडे, राशिद महबूब, निशा, विद्याधर पांडे, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, ओम प्रकाश यादव, कृष्णानंद तिवारी,आशुतोष गुप्ता, , प्रकाश राय, सुधांशु तिवारी, शशांक उपाध्याय, राघवेंद्र चौबे, काजल कश्यप, आरती भारती, चंद्रशेखर आर्य, मुसाफिर बिंद, सतीश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज के 3379 परिवारों को आवास योजना की पहली किस्त:CM का सिंगल क्लिकः 900 करोड़ ट्रांसफर, हजारों परिवार लाभान्वित
    Next Article
    विधायक राघवेंद्र गौतम बोले- 150 नई सड़कें बनवाई:भरथना के बीहड़ में कॉलेज और किसानों के लिए मंडी बनवाना प्राथमिकता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment