Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज के डीहा में दबंगों ने की बमबाजी:बम फेंकते समय आरोपी के हाथ में फटा, हथेली खून से लथपथ; ACP ने दर्ज किया मुकदमा; तलाश जारी

    11 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र स्थित डीहा गांव में रविवार देर रात हुई बमबाजी की घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना में एक युवक की हथेली गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार विवाद के दौरान बम फेंकते समय आरोपी रजनीश निषाद (पुत्र रमेश निषाद) के हाथ में ही बम फट गया। इससे उसकी हथेली उड़ गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि रजनीश निषाद किसी निजी अस्पताल में अपना इलाज करा रहा है, लेकिन पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। घटना के संबंध में, बालीकल (पुत्र गुलाब) के घर के सामने बम फेंके जाने का आरोप है। जब बालीकल घटना की सूचना देने थाने पहुंचा, तो पुलिस ने उसे घंटों थाने में बिठाए रखा और बाद में शांति भंग के आरोप में उसका चालान कर दिया। वहीं, मुख्य आरोपी के खिलाफ तत्काल कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। घटना की सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। देखिए 2 तस्वीरें… पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई ग्रामीणों ने बताया कि इसी स्थान पर लगभग चार महीने पहले भी विवाद के दौरान फायरिंग हुई थी, लेकिन उस मामले में पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की थी। उनका आरोप है कि पुलिस की इसी लापरवाही के कारण अब बमबाजी जैसी गंभीर घटना हुई है। कुछ महीने पहले डीहा और रामगढ़ गांव में दबंगों द्वारा रात में हवाई फायरिंग के बीच कई मकानों को गिराए जाने का मामला भी सामने आया था, जिसमें अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह ने बताया कि- मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं और आरोपी की तलाश जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम मंदिर ट्रस्ट तय करेगा पहले CEO के अधिकार:श्रद्धालुओं का भरोसा बनाए रखना होगी सबसे बड़ी जिम्मेदारी, 22 जुलाई की बैठक, श्रद्धालुओं की संख्या में 26% से अधिक बढ़ोतरी
    Next Article
    Vlogger Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल ने मर्सिडीज का माइलेज 17 से 5 kmpl कर दिया, Mercedes-Benz India ने जारी की एडवाइजरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment