Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राम मंदिर ट्रस्ट तय करेगा पहले CEO के अधिकार:श्रद्धालुओं का भरोसा बनाए रखना होगी सबसे बड़ी जिम्मेदारी, 22 जुलाई की बैठक, श्रद्धालुओं की संख्या में 26% से अधिक बढ़ोतरी

    12 hours ago

    1

    0

    श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि राम मंदिर के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की भूमिका और अधिकारों का निर्धारण श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ही करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का ट्रस्ट या CEO के कामकाज में कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। नए CEO की सबसे बड़ी जिम्मेदारी श्रद्धालुओं का ट्रस्ट पर विश्वास बनाए रखना और वित्तीय व्यवस्थाओं की निगरानी करना होगी। मिश्रा ने बताया कि CEO के चयन के लिए ट्रस्ट ने तीन सदस्यीय समिति बनाई है। नियुक्त CEO अपने स्टाफ का चयन स्वयं कर सकेगा, लेकिन सभी निर्णय ट्रस्ट के अधिकार क्षेत्र में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह केवल निर्माण संबंधी मामलों में पदेन सदस्य के रूप में शामिल होते हैं और उन्हें मतदान का अधिकार नहीं है। 22 जुलाई की बैठक में शामिल होने का फैसला एजेंडा देखने के बाद करेंगे। ट्रस्ट में फेरबदल की भी संभावना राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण के बाद ट्रस्ट में बदलाव की चर्चाएं तेज हैं। पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र के इस्तीफे के बाद कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने भी निजी कारणों से पदमुक्त होने की इच्छा जताई है। सूत्रों के अनुसार 22 जुलाई की बैठक में नए CEO के चयन के साथ ट्रस्ट के पुनर्गठन पर भी चर्चा हो सकती है। विवाद के बावजूद बढ़ी श्रद्धालुओं की आस्था चढ़ावा प्रकरण के बावजूद रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या में कमी नहीं आई है। ट्रस्ट के आंकड़ों के अनुसार 21 जून से 3 जुलाई 2026 के बीच 11,54,793 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या 9,12,540 थी। यानी इस वर्ष करीब 26 प्रतिशत अधिक श्रद्धालु पहुंचे। अप्रैल, मई और जून में भी पिछले वर्ष की तुलना में दर्शनार्थियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। रेलवे स्टेशन पर भीड़, लेकिन हवाई यात्रियों में गिरावट वीकेंड पर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। दूसरी ओर महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जून महीने में यात्रियों की संख्या घट गई। पिछले वर्ष जून में जहां 39,734 यात्री 242 उड़ानों से पहुंचे थे, वहीं इस वर्ष केवल 21,884 यात्री 124 उड़ानों से अयोध्या आए। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि जुलाई में हर साल कारोबार मौसमी कारणों से घटता है और चढ़ावा विवाद का व्यापार पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। 21 जून से 3 जुलाई तक श्रद्धालु
    Click here to Read more
    Prev Article
    शराब के नशे में गई तमिलनाडु के युवक की जान:गाजियाबाद में 9 वीं मंजिल से गिरा था, पुलिस ने दोस्तों से की पूछताछ
    Next Article
    प्रयागराज के डीहा में दबंगों ने की बमबाजी:बम फेंकते समय आरोपी के हाथ में फटा, हथेली खून से लथपथ; ACP ने दर्ज किया मुकदमा; तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment