Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज के इलाके 4 दिन से जलमग्न:सपा नेता बोले- महाकुंभ बजट की बंदरबांट से डूबा शहर, नालों की सफाई में 15 करोड़ का गबन

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण शहर के जॉर्ज टाउन, अल्लापुर,करेली,मेडिकल चौराहा सहित कई इलाकों में जलभराव की समस्या हो गई है। घरों में पानी भरने से फर्नीचर व कीमती सामान खराब हो रहे। शहर के हालात पर समाजवादी पार्टी के नेता संदीप यादव ने राज्य सरकार और नगर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। संदीप यादव ने कहा कि जार्ज टाउन जैसे पॉश इलाके में जहां कभी पूर्व मुख्य न्यायाधीश रहते थे और जिस तरह का जलभराव इस बार देखने को मिला, वह पहले कभी नहीं देखा गया। नालों की सफाई के लिए इस बार मानदेय-आधारित पारदर्शी ठेका पद्धति की जगह 15 करोड़ रुपए के घोटाले के माध्यम से पैसे का गबन हुआ है। भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन की सरकार है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और प्रयागराज के महापौर। महाकुंभ में हजारों करोड़ रुपए का बजट आया है। उस बजट में बंदरबांट करने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। पहले वार्ड वाइज नालों की सफाई के ठेके हुआ करते थे। लेकिन इस बार 15 करोड़ रुपए आवंटित होने के बावजूद नालों में सिल्ट निकालने का कोई काम दिखाई नहीं देता। अधिकारियों और नेताओं ने मिलकर यह पैसा बांटा है, जिसकी कीमत जनता को भुगतनी पड़ रही है। कई जगह चार दिनों से पानी भरा हुआ है और नगर निगम से जुड़े अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि मौके पर उपस्थित नहीं हैं। कुछ जगहों पर जनरेटर लगाए गए थे। उनमें ईंधन न होने के कारण वे काम नहीं कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चार दिनों से लोगों के घरों में पानी है। फर्नीचर और कीमती सामान खराब हो रहे हैं। ऐसी कौन-सी व्यवस्था है कि तीन-तीन जनरेटर रखे गए हैं पर उनमें डीजल नहीं है। कई लोगों ने बताया कि रोजमर्रा की आवश्यकताएं जैसे सब्जी, आटा-दाल-चावल इत्यादि उपलब्ध कराना और घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की मां की हत्या:मेरठ से बरेली दर्शन कराने के बहाने लेकर गई, कार में चाकू से गला रेतकर उत्तराखंड में फेंकी लाश
    Next Article
    मिर्जापुर में स्कूलों में छुट्‌टी का फर्जी लेटर:आज 8वीं तक के स्कूलों को बंद करने का जिक्र था, बीएसए ने बताया AI जनरेटेड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment