Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज के झूंसी में पांच दुकानों में लगी आग:बिजली उपकेंद्र के सामने हादसा, दो घंटे मची रही अफरा तफरी

    5 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र स्थित आवास विकास कॉलोनी योजना तीन में मंगलवार देर रात बिजली उपकेंद्र के सामने पांच दुकानों में भीषण आग लग गई। आग की इतनी भयानक थीं कि दुकान में रखे सिलेंडर एक के बाद एक ब्लास्ट हुए। जिससे आसपास के लोग पास जाने से भी कतरा रहे थे। घटना से कॉलोनी के आधे से अधिक हिस्से में बिजली आपूर्ति देर रात तक बाधित रही। बिजली उपकेंद्र के ठीक सामने महेंद्र की फल दुकान, घड़ी की गुमटी, मलावा गांव के गुड्डू यादव की चाय-नाश्ते की दुकान और संतोष की बाटी चोखा दुकान सहित पांच दुकानें आग की चपेट में आ गईं। मंगलवार देर शाम सभी दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर घर लौट चुके थे। करीब बारह बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गुड्डू यादव की दुकान में रखे गैस सिलेंडर के धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी, लेकिन कुछ ने दुश्मनी के चलते जानबूझकर लगाने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां करीब आधे घंटे बाद पहुंचीं और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। झूंसी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं के उझानी नाले में मिला शव:टहलने निकले लोगों ने देखा, डायरी से हुई मृतक की पहचान
    Next Article
    रायबरेली का जवान जम्मू-कश्मीर में शहीद:पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment