Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली का जवान जम्मू-कश्मीर में शहीद:पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़

    7 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र स्थित गहरौली गांव के निवासी भारतीय सेना के जवान प्रदीप कुमार शर्मा जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में ड्यूटी के दौरान एक हादसे में शहीद हो गए। वह 19 सिख रेजिमेंट में तैनात थे और वर्ष 2010 में सेना में भर्ती हुए थे। जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान पहाड़ी क्षेत्र में खराब मौसम और कठिन रास्तों के कारण सेना का वाहन खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में प्रदीप कुमार शर्मा देश की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। हादसे के बाद शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव गहरौली पहुंचा। इस दौरान अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। शहीद प्रदीप कुमार शर्मा (38) अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। उनके पिता रमेश शर्मा छत्तीसगढ़ में निजी नौकरी करते हैं, जबकि माता पूनम शर्मा गृहिणी हैं। वर्ष 2014 में उनका विवाह लालगंज क्षेत्र के दीपे मऊ गांव की कल्पना शर्मा के साथ हुआ था, जो गृहिणी हैं। शहीद अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी बड़ी बेटी इशिका (11 वर्ष) कक्षा तीन में पढ़ती है। बेटा युवराज (8 वर्ष) कक्षा दो का छात्र है, जबकि सबसे छोटी बेटी अंशिका (6 वर्ष) यूकेजी में पढ़ाई कर रही है। घर के इकलौते बेटे के शहीद होने की खबर मिलते ही परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुखद समाचार से पूरे गहरौली गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज के झूंसी में पांच दुकानों में लगी आग:बिजली उपकेंद्र के सामने हादसा, दो घंटे मची रही अफरा तफरी
    Next Article
    लखनऊ में 13 मार्च को नहीं होगा नगर निगम सदन:संसद का बजट सत्र होने के कारण बदलेगी डेट, 5179.71 करोड़ के बजट को मिलनी है मंजूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment