Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल में ओवेरियन सिस्ट का ऑपरेशन:40 मिनट में हुई महिला की सर्जरी, 20/35 सेमी बड़ी थी गांठ

    19 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के मोतीलाल नेहरु मंडलीय चिकित्सालय (कॉल्विन) में मंगलवार को महिला के ओवेरियन सिस्ट का सफल ऑपरेशन किया गया। मरीज के पेट में पिछले 4 साल से समस्या बनी हुई थी। जांच के बाद वरिष्ठ सर्जन डॉ. अजय सक्सेना और उनकी टीम ने सफलतापूर्वक ओवेरियन सिस्ट (अंडाशय की गांठ) का ऑपरेशन किया है। जिसका साइज 20/35 CM था। कौशांबी की रहने वाली 40 वर्षीय अनुपा देवी लंबे समय से पेट में सूजन और भारीपन की समस्या से जूझ रही थीं। ​जांच में हुआ बीमारी का खुलासा ​डॉ. सक्सेना ने बताया कि जब मरीज उनके पास आई, तो शारीरिक परीक्षण के दौरान पेट में एक बड़ी गांठ महसूस हुई। अस्पताल में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं की मदद से तत्काल अल्ट्रासाउंड और सिटी स्कैन कराया गया। जांच में ओवेरियन सिस्ट और 'मिसेंट्रिक सिस्ट' (आंतों की गांठ) होने की संभावना जताई गई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ऑपरेशन (लेप्रोटमी) का निर्णय लिया गया। ​30-45 मिनट चला जटिल ऑपरेशन ​डॉ. अजय सक्सेना के नेतृत्व में डॉ. मुरारी मोहन और डॉ. के.के. पांडे (एनेस्थेटिस्ट) की टीम ने मात्र 40 मिनट के भीतर इस सफल सर्जरी को अंजाम दिया। ऑपरेशन के दौरान पेट खोलने पर वह ओवेरियन सिस्ट ही निकली, जिसे सुरक्षित तरीके से पूरी तरह निकाल दिया गया। ऐसी गांठें अक्सर हार्मोनल असंतुलन के कारण धीरे-धीरे विकसित होती हैं। मरीज को शुरू में दर्द नहीं होता, इसलिए वे इसे नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन समय पर इलाज न होने से यह पेशाब की नली (यूरेटर), मूत्राशय और आंतों पर दबाव डालती है, जिससे शरीर के अन्य अंग प्रभावित होने लगते हैं। ​अब पूरी तरह स्वस्थ हैं मरीज ​डॉक्टर के अनुसार सिस्ट को बायोप्सी के लिए भेजा गया है। हालांकि, सिस्ट की बनावट को देखते हुए इसके 'बेनाइन' (गैर-कैंसरकारी) होने की प्रबल संभावना है। मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है और जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। डॉ. सक्सेना ने सलाह दी कि महिलाओं को पेट में सूजन या भारीपन जैसे लक्षणों को हल्के में नहीं लेना चाहिए और समय पर विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए। क्या होता है Ovarian Cyst ओवेरियन सिस्ट (Ovarian Cyst) अंडाशय (Ovary) में बनने वाली तरल पदार्थ से भरी एक थैली या गांठ। यह अक्सर पानी के बुलबुले या छोटे गुब्बारे जैसी होती है। ये मुख्य रूप से दो प्रकार की होती हैं: फंक्शनल सिस्ट (जो मासिक धर्म चक्र के दौरान स्वाभाविक रूप से बनती हैं और खुद ठीक हो जाती हैं) और पैथोलॉजिकल सिस्ट (जो असामान्य कोशिका वृद्धि के कारण होती हैं)।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित:ब्लॉक परिसर में 104 जोड़ों का विवाह संपन्न, BJP विधायक ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद
    Next Article
    पंचायत भवन में बंधे मिले पशु, डीएम ने जताई नाराजगी:कौशांबी जिलाधिकारी ने अवैध कब्जा हटाने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment