Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 11वीं की छात्रा को ट्रक ने रौंदा:साइकिल के साथ 25 फीट तक घिसटती गई; 2 हिस्सों में सड़क पर बिखरी डेडबॉडी

    6 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में कोचिंग जा रही 11वीं की छात्रा को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। छात्रा साइकिल के साथ करीब 25 फीट दूर तक घिसटती चली गई। इसके बाद कमर से ऊपर की बॉडी अलग-अलग हिस्सों में बंट गई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर भागने लगा तो लोगों ने बाइक से पीछा करके करीब 200 मीटर दूर जाकर पकड़ लिया। अपने को घिरता देखकर ड्राइवर ट्रक छोड़कर खेतों की ओर भागने लगा। लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। जमकर लात-घूंसे मारे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को भीड़ से छुड़ाया और थाने ले गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 4 थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। छात्रा की पहचान रैनी गांव के रहने वाले आनंद बहादुर यादव की बेटी प्राची के रूप में हुई है। छात्रा आदर्श इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा है। हादसा सुबह साढ़े बजे फूलपुर के मैलहन गांव में हुआ। 2 तस्वीरें देखिए… प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- छात्रा साइकिल से मैलहन में कोचिंग पढ़ने जा रही थी। जैसे ही वह मैलहन के पास पहुंची तभी पीछे से आ रही ट्रक( UP70CT6566) ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद छात्रा के बैग और सामान वहीं सड़क पर ही बिखर गया। लोगों ने ट्रकों के शिशे तोड़े, 5 घंटे तक चला हंगामा हादसे के बाद गुस्से में लोगों ने ट्रकों के शीशे तोड़ दिए। पहिए की हवा निकाल दी। यहीं नहीं लोगों ने ट्रक में लगे मैदे की करीब 20 से 25 बोरियां उतार लीं और सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। हंगामे की सूचना पर ACP फूलपुर विवेक यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन परिवार और ग्रामीण DM को बुलाने पर अड़ रहे। वीडियो बना रहे 3 लोगों को पीटा हादसे के बाद हंगामे की वीडियो बनाने पर लोगों ने 3 लोगों को पीट दिया। माहौल तनावपूर्ण बन गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे फूलपुर चेयरमैन अमरनाथ यादव ने लोगों को समझाया। काफी मान-मनौव्वल के बाद लोग माने। थोड़ी देर बाद सपा विधायक विजमा यादव भी पहुंच गईं। पिता की तहरीर पर ट्रक ड्राइवर पर मुकदमा मृतका छात्रा के पिता आनंद बहादुर की तहरीर पर आरोपी ट्रक ड्राइवर इंद्रजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक पुलिस हिरासत में है। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 2 अफसरों के हत्यारोपी का एनकाउंटर; दोनों पैर में गोली मारी; जॉइन करने आए नए DGM डरकर मुंबई लौटे बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के DGM सुधीर गुप्ता (55) और असिस्टेंट मैनेजर हर्षित मिश्रा (35) की हत्या के आरोपी का पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर दिया। मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में पुलिस ने गोली मारी। इसके बाद कंधे पर लादकर गाड़ी तक ले गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में सिलेंडर के लिए मारपीट, लात-घूसे चले:लखनऊ में 400 मीटर लंबी लाइन; योगी बोले-24 घंटे मॉनिटरिंग हो
    Next Article
    कोसीकला में मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल:दर्जनों महिला पुरूष ने एसएसपी से लगाई गुहार, दबंगों पर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment