Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोसीकला में मारपीट के मामले ने पकड़ा तूल:दर्जनों महिला पुरूष ने एसएसपी से लगाई गुहार, दबंगों पर कार्रवाई की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा के कोसीकला कस्बे के तागरा मोहल्ला में एक मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट का मामला अब तूल पकड़ रहा है। पीड़ित परिवार के दर्जनों महिला-पुरुषों ने शुक्रवार को मथुरा स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों का आरोप है कि कुछ दिन पहले दबंगों ने उनके घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया था। इस हमले में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए थे। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता नीरज ने बताया कि दबंगों ने उनके घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ बेरहमी से मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे को जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नीरज का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी लगातार उन्हें धमकी भी दे रहे हैं। पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि कोसीकला थाना पुलिस उनकी शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं कर रही है। उनका कहना है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है, जिसके चलते उन्हें न्याय के लिए एसएसपी कार्यालय आना पड़ा। परिवार ने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में 11वीं की छात्रा को ट्रक ने रौंदा:साइकिल के साथ 25 फीट तक घिसटती गई; 2 हिस्सों में सड़क पर बिखरी डेडबॉडी
    Next Article
    कानपुर में आवारा कुत्ते ने किशोर को दौड़ाकर काटा:12 साल के बच्चे के पैर में 10 टांके लगे, लोगों में गुस्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment