Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 120 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक:तहसीलदार बोले- मजे के लिए चढ़े हो, युवक ने कहा- तुमने खूब काजू-बादाम खाए हैं; अफसर भागे

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में बुधवार सुबह करीब 7 बजे एक युवक 120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसके हाथ में कागजों की फाइल थी। गांव के लोगों ने उसे नीचे उतरने को कहा। युवक बोला- जब तक तालाब से कब्जा नहीं हटेगा, मैं टावर से नीचे नहीं उतरूंगा। सूचना पर मौके पर तहसील की टीम पहुंची। तहसीलदार ने कहा- मजे लेने के लिए टावर पर चढ़े हो? इस पर युवक नाराज हो गया। उसने कहा कि तुमने खूब खूब काजू-बादाम खाए हैं। तभी हमें न्याय नहीं दिया जा रहा है। इसके बाद तहसीलदार मौके से चले गए। इसके बाद लेखपाल और कानून गो पहुंचे। उन्होंने तालाब की पैमाइश के लिए टीम बनाई और पैमाइश शुरू कर दी। इसके बाद युवक से नीचे उतरने को कहा, मगर वह नीचे नहीं उतरा। वह पिछले 7 घंटे से युवक टावर पर चढ़ा हुआ है। मौके पर पुलिस मौजूद है। मामला सोरांव थाना क्षेत्र की है। तालाब पर कब्जा की शिकायत पर नहीं हुई सुनवाई सोरांव थाना क्षेत्र के बेनीपुरी गांव निवासी लवकुश सिंह खेती करते हैं। उनके घर के सामने एक सरकारी तालाब है। इसमें पड़ोसियों ने अवैध अतिक्रमण कर कब्जा कर लिया। इसकी शिकायत लवकुश पिछले 3 महीने से अफसरों से कर रहा था। मगर उसकी सुनवाई नहीं हुई। बुधवार सुबह वह लहठी बाजार स्थित एक टावर पर चढ़ गया। गांव वालों ने उसे समझाया, लेकिन वह नीचे नहीं उतरा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सुबह करीब 7:30 बजे चौकी इंचार्ज अनुराग शर्मा मौके पर पहुंचे। इसके बाद नायब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, एसीपी श्यामजीत, प्रमिला सिंह और इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने युवक को नीचे उतरने के लिए काफी समझाने का प्रयास किया। प्रशासन की ओर से उसे बताया गया कि सरकारी तालाब से कब्जा हटवाने और आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके बाद भी लवकुश नीचे नहीं उतरा। तहसीलदार बोले- मजे लेने के लिए चढ़े हो नायाब तहसीलदार ने उससे कहा कि तुम सिर्फ मजे लेने के लिए टावर पर चढ़े हो। इस पर लवकुश ने जवाब दिया कि मैं सब कागज लेकर आया हूं। मेरे पास पूरे कागज हैं। तुमने विपक्षियों से खूब काजू-बादाम खाया है। यह सुनते ही लोग हंसने लगे। इसके तुरंत बाद नायाब तहसीलदार वहां से भाग खड़े हुए। इसके बाद जिला प्रशासन ने तत्काल राजस्व विभाग की टीम को सरकारी तालाब की नाप-जोख शुरू करने के निर्देश दिए। मौके पर हल्का लेखपाल और कानूनगो पहुंचे। टीम तालाब की पैमाइश कर निशान लगा रही है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। इस दौरान लवकुश टावर पर बैठा रहा। उसका कहना है कि मैं तीन महीने से कब्जा हटवाने के लिए दौड़ रहा हूं। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। लवकुश खेती-किसानी करते हैं। उसके दो बच्चे हैं। …………………… ये खबर भी पढ़िए- काशी में मुस्लिमों ने संत की आरती उतारी:प्रयागराज में भजनों पर किन्नरों ने डांस किया, वृंदावन में प्रेमानंदजी के रास्ते पर फूल बिछाए यूपी में आज गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। मथुरा में संत प्रेमानंद महाराज ने शिष्यों को दर्शन दिए। शिष्यों ने गुरु के स्वागत के लिए 50 मीटर तक रास्ते में फूल बिछाए और उन्हें दंडवत प्रणाम किया। सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में महायोगी गुरु गोरखनाथ की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इधर, अयोध्या में 100 मंदिरों को फूलों से सजाया गया है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में संविदा बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन:18 हजार प्रतिमाह वेतन की मांग, बोले- 30 दिन में 30 साथियों की मौत हुई
    Next Article
    सारनाथ में धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आगाज:पर्यटन मंत्री समेत बौद्ध भिक्षुओं-विद्वान जुटे, गूंजा बुद्ध का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment