Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 12घंटे से हो रही रुक-रुककर बारिश:सुबह से आसमान में बादल छाए, देर रात हुई झमाझम बारिश से सडकें जलमग्न

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में शुक्रवार सुबह भोर में हुई झमाझम बारिश के बाद सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। गुरुवार शाम को अचानक बदले मौसम के बाद मूसलाधार बारिश हुई जिसके बाद देर रात तक रुक रूककर बारिश होती रही। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने लोगों को एक बार फिर मुश्किल में डाल दिया। शहर की कई प्रमुख सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भोर में भी हुई झमाझम बारिश गुरुवार रात के बाद शुक्रवार तड़के भी बारिश का दौर जारी रहा। भोर में हुई झमाझम बारिश के कारण सुबह-सुबह कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला। कई जगह सड़कें पानी में डूबी नजर आईं। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। धूप निकलने की संभावना कम है। मौसम में लगातार बदलाव के कारण लोगों को उमस और बारिश दोनों का सामना करना पड़ रहा है। अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज में अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। भारी बारिश की संभावना जताई गई है। शुक्रवार शाम तक एक बार फिर मौसम बदलने और तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। शुक्रवार को प्रयागराज में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। फिलहाल बादलों के कारण धूप से राहत है, लेकिन बारिश के बाद उमस बढ़ने की भी संभावना बनी हुई है। देर रात अधिकारियों का दौरा प्रयागराज नगर आयुक्त सीलम साई तेजा ने अधिकारियों की टीम के साथ शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जलभराव की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था सक्रिय रखने और जलभराव की सूचना पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर आयुक्त सीलम साई तेजा के साथ अपर नगर आयुक्त राजीव शुक्ला, शादाब असलम, जोनल अधिकारी नवनीत संखवार और अवर अभियंता मौजूद थे। टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक सीएमपी के बगल का नाला, लिडिल रोड, एएन झा मार्ग, रौजा मस्जिद चौराहा, सीवाई चिंतामणि रोड, लाउदर रोड और संगम पेट्रोल चौराहा सहित कई संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों का जायजा लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    GNM परीक्षा में प्रदेश के टॉप-3 में गोंडा की ललिता:अखिलेश यादव ने टैबलेट और 11 हजार रुपए देकर किया सम्मानित
    Next Article
    गोरखपुर में धूप निकलने से बढ़ी उमस, 30°C पारा:शाम तक बारिश की संभावना, सितंबर में अच्छी बारिश की उम्मीद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment