Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में उफनाती नदी में बाइक समेत 2 युवक बहे:कानपुर में अपार्टमेंट की बाउंड्री ढही, 23 जिलों में बाढ़; 65 में बारिश का अलर्ट

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी में मानसूनी बारिश से गंगा-यमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं। 23 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। महोबा में दूनर नदी का पानी पुलों के ऊपर से बह रहा है। गुरुवार शाम को पुल से गुजरते समय दो युवक बाइक समेत तेज बहाव में बह गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से युवकों को बाहर निकाला और बाइक को बहने से बचा लिया। लगातार बारिश की वजह से कानपुर में गंगा किनारे की मिट्टी दरकने से एक अपार्टमेंट की बाउंड्री ढह गई। 40 से ज्यादा फ्लैट वाली बिल्डिंग में दरारें आ गईं। वाराणसी में गंगा और वरुणा नदी का पानी घरों में घुसने लगा है। सड़कों पर नाव चल रही है। 407 परिवार अपना आशियाना छोड़ चुके हैं। सभी 84 घाट डूबे हुए हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। बलिया में सरयू नदी उफान पर है। सड़कों पर कमर तक पानी भर गया है। सोनभद्र में प्रदेश का सबसे बड़ा रिहंद बांध ओवरफ्लो हो गया है। मिर्जापुर में अदवा बांध से नदी में करीब 22 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बिजनौर में गंगा का पानी हाईवे के ऊपर से बह रहा है। इधर, शुक्रवार सुबह लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज समेत 30 से ज्यादा शहरों में बादल छाए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं। आज 65 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। मथुरा, आगरा और कन्नौज समेत 16 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो सबसे ज्यादा 79.2 मिमी बारिश ललितपुर, 54.9 मिमी हमीरपुर और 50.3 मिमी चित्रकूट में हुई। बारिश और बाढ़ की वजह से प्रदेश में 2 दिन में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। चित्रकूट में मकान ढहने से पिता और दो बच्चों की मौत हो गई। कानपुर देहात में भी मकान ढहने से दो बच्चों की जान चली गई। इसके अलावा, बाराबंकी में दीवार गिरने से एक बुजुर्ग और लखीमपुर खीरी में गड्ढे में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई। बिजनौर में नदी पार करते वक्त एक 18 साल का युवक बह गया। बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का एक क्षेत्र बना है। इसके साथ ही बारिश लाने वाली मानसूनी हवाओं की रेखा शाहजहांपुर और वाराणसी से होकर गुजर रही है। वहीं, झारखंड और बिहार के रास्ते यूपी की तरफ भी एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। इन सब वजहों से प्रदेश में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। अगले 5 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। आज कहां-कहां बारिश हो सकती है? यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में 139 करोड़ की MD ड्रग फैक्ट्री पकड़ी:मांडा के खेत में चल रही थी फैक्ट्री, 21 आरोपी गिरफ्तार, 52 किलो MD और रसायन मिले
    Next Article
    लखनऊ में आज गूंजेगा ‘नंद के घर आनंद भयो’:CM योगी पुलिस लाइंस में मनाएंगे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, शहरभर में होंगे भव्य आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment