Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 3 दिन से बारिश नहीं, उमस बढ़ी:सुबह से बादल छाए, आज तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार

    1 day ago

    1

    0

    प्रयागराज में सोमवार सुबह से भी आसमान बादल छाए हुए हैं। हल्की धूप निकलने से उमस और बढ़ गई है। मानसून की शुरुआत में करीब एक सप्ताह तक रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद पिछले तीन दिनों से बारिश का दौर थम गया है। बारिश रुकने के साथ ही एक बार फिर उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जिले के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। विभाग ने लोगों से मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही घर से निकलने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। पिछले तीन दिनों से बारिश नहीं पिछले सप्ताह जिले में लगातार रुक-रुक कर बारिश होती रही थी। गुरुवार को हुई झमाझम बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन पिछले तीन दिनों से बारिश नहीं होने के कारण तापमान में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने से उमस और चिपचिपी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। रविवार को दिनभर बादलों और धूप की आंख-मिचौली के बीच चिपचिपी गर्मी का असर बना रहा। अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर भी साफ दिखाई दे रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में वायरल बुखार, सर्दी, खांसी, गले के संक्रमण और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने बारिश में भीगने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, ताजा भोजन करने तथा बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। साथ ही मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की भी सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस हिरासत में युवक का हाथ कटा:परिजनों ने पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया, सीओ बोले- नशे में खुद तोड़ा शीशा
    Next Article
    संतकबीरनगर में रेलवे ठेकेदार, मत्स्य सचिव पर FIR दर्ज:नई रेल लाइन के गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की हुई थी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment