Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में रेलवे ठेकेदार, मत्स्य सचिव पर FIR दर्ज:नई रेल लाइन के गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की हुई थी मौत

    1 day ago

    1

    0

    संतकबीर नगर में मेंहदावल थाना क्षेत्र के परसा पांडेय गांव में निर्माणाधीन नई रेलवे लाइन के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में डूबकर दो मासूम बच्चों की मौत के मामले में पुलिस ने रेलवे ठेकेदार और मत्स्य पालक समिति के सचिव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई बच्चों के पिता की तहरीर पर की है और मामले की जांच शुरू कर दी है। कुसौना खुर्द निवासी परविंद कुमार ने अपनी तहरीर में बताया कि उनके सात वर्षीय पुत्र प्रभास और उसका साथी कुनाल शुक्रवार शाम करीब चार बजे शौच के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान वे परसा पांडे स्थित निर्माणाधीन रेलवे लाइन के पास पहुंचे, जहां लगभग 15 फीट गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भरा हुआ था। गहराई का अंदाजा न लगने के कारण दोनों बच्चे उसमें डूब गए। यह गड्ढा रेलवे निर्माण कार्य के लिए खोदा गया था, लेकिन मौके पर न तो कोई सुरक्षा घेराबंदी की गई थी और न ही किसी प्रकार का चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। सूचना मिलने पर परिजनों ने दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परविंद कुमार ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी ग्रामीणों ने अवैध मिट्टी खनन और मानक से अधिक खुदाई का विरोध किया था, लेकिन मत्स्य पालक समिति के सचिव महेश निषाद और राजस्थान की कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार मोहन चौधरी की मिलीभगत से बिना सुरक्षा इंतजाम के कार्य कराया जाता रहा। इसी लापरवाही के कारण दोनों मासूमों की जान चली गई। मेंहदावल के एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में 3 दिन से बारिश नहीं, उमस बढ़ी:सुबह से बादल छाए, आज तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार
    Next Article
    राप्ती का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती गांवों में अलर्ट:बलरामपुर में बाढ़ से निपटने को प्रशासन पूरी तरह तैयार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment