Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 3994 जगहों पर होलिका दहन:114 संवेदनशील स्पॉट की लाइव निगरानी, QRT तैनात, सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग

    10 hours ago

    1

    0

    होली पर प्रयागराज में सुरक्षा को लेकर इस बार बेहद सख्त और बहुस्तरीय प्लान तैयार किया गया है। जिले में कुल 3994 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इनमें से 114 स्थानों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इन जगहों को संवेदनशील घोषित करने का आधार पूर्व में होली के दौरान हुई घटनाएं और विवाद रहे हैं। जहां पहले माहौल बिगड़ने की स्थिति बनी थी, वहां इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। होलिका दहन के सबसे ज्यादा 1646 प्वाइंट गंगानगर जोन में हैं। जबकि यमुनानगर में 1499 और सिटी जोन में 849 स्थानों पर होलिका जलेगी। अफसरों के मुताबिक प्रत्येक होलिका दहन स्थल पर एक सब इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है। सभी थाना प्रभारियों को साफ आदेश दिए गए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र के सभी स्थलों पर पिकेट ड्यूटी सुनिश्चित करें। पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी लगातार निगरानी रखें, आयोजन समितियों के संपर्क में रहें और किसी भी छोटी सूचना को नजरअंदाज न करें। शहर, ग्रामीण क्षेत्र के ये इलाके हाई अलर्ट पर शहर क्षेत्र में जॉर्जटाउन, खुल्दाबाद, लकड़मंडी, कोतवाली और मुट्ठीगंज को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा नवाबगंज, मऊआइमा, मांडा और करेली जैसे इलाके भी विशेष निगरानी में हैं। इन इलाकों में स्थानीय पुलिस के साथ अतिरिक्त बल तैनात रहेगा। जरूरत पड़ने पर रिजर्व फोर्स को भी तत्काल लगाया जाएगा। क्विक रिएक्शन टीम तैयार, तुरंत एक्शन का आदेश किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संवेदनशील स्थलों वाले थानों में क्विक रिएक्शन टीम (QRT) तैनात की गई है। हर QRT में दो सब इंस्पेक्टर और पांच कांस्टेबल शामिल किए गए हैं। इन टीमों को निर्देश दिया गया है कि सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचें और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि आगजनी या अन्य हादसों में तत्काल कार्रवाई हो सके। 1146 CCTV कैमरों से 24 घंटे निगरानी पूरे शहर में लगे करीब 1146 सर्विलांस कैमरों की लाइव फीड 2 मार्च की शाम से इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) से मॉनिटर की जाएगी। यहां से 24 घंटे नजर रखी जाएगी। इसके लिए शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है और एक एसीपी स्तर के अधिकारी को नोडल बनाया गया है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत फील्ड फोर्स को अलर्ट किया जाएगा। सोशल मीडिया पर भी सख्ती, तीनों जोन की सेल सक्रिय त्योहार के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश अब सिर्फ सड़कों पर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए भी की जाती है। इसे देखते हुए प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस के साथ-साथ तीनों जोन की सोशल मीडिया सेल को अलग-अलग प्लेटफॉर्म की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट, भड़काऊ वीडियो या अफवाह सामने आते ही तुरंत संबंधित थाना प्रभारी और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जाए और कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उपद्रवियों और संदिग्धों पर विशेष नजर एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर डॉ अजयपाल शर्मा ने बताया कि पूर्व में होली के दौरान माहौल बिगाड़ने वाले लोगों को चिन्हित किया गया है। संदिग्ध व्यक्तियों की सूची तैयार कर उन पर अलग से नजर रखी जा रही है। त्योहार की आड़ में कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मुस्लिम उम्मत के लिए बड़ा सदमा':खामेनेई की मौत पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने शांति और संयम बनाने की अपील की
    Next Article
    कासगंज में इंजीनियरिंग कार्य के कारण ट्रेनें निरस्त:लखनऊ-कासगंज सवारी गाड़ी 2 अप्रैल से 14 मई तक रद्द

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment