Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 4 मंजिला होटल में भीषण आग:12 लोग अंदर फंसे, सभी को बचाया; ट्रांसफार्मर ब्लास्ट के बाद हादसा

    11 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में चार मंजिला बिट्ठल होटल में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। होटल में 12 लोग फंस गए थे। दमकल कर्मियों ने सभी लोगों को बचा लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि होटल से सटे ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट के बाद आग लगी। चिंगारी से होटल की लकड़ी में आग लग गई। हवा के चलते आग तेजी से फैली। देखते-देखते पूरे होटल में आग फैल गई। होटल से 10 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं। धुएं का गुबार 2 किमी दूर से दिखाई दे रहा था। होटल कर्मियों की सूचना पर दमकल की 8 गाड़ियां पहुंचीं। हाइड्रोलिक मशीन मंगाई गई। एहतियात के तौर पर चार एंबुलेंस भी बुलाई गईं। दमकल कर्मी हाइड्रोलिक मशीन पर चढ़कर अंदर पानी की बौछारें मारते रहे। मामला शहर के पॉश इलाके सिविल लाइन्स का था। आग बुझाने के दौरान CFO सतीश चंद्र का हाथ झुलस गया। इसके बाद मौके पर ही उनका प्राथमिक इलाज किया गया। होटल में 20 से 25 कमरे हैं। घटना में दो बाइकें और आधे से ज्यादा होटल जलकर राख हो गया। बिट्ठल होटल के मालिक आलोक परमार शहर के मम्फोर्डगंज में रहते हैं। गाजियाबाद के अरुण शर्मा होटल के 306 नंबर कमरे में रुके थे। उन्होंने बताया- पहले ब्लास्ट की आवाज आई। आवाज सुनकर हम नीचे गए तो देखा कि ट्रांसफार्मर में आग लगी हुई थी। फिर आग ने होटल को चपेट में ले लिया। इसके बाद शोर मचाकर सभी को अलर्ट किया। हम लोगों ने भागकर जान बचाई। आग की 3 तस्वीरें देखिए… प्रत्यक्षदर्शी ने कहा- तेज धमाके साथ टांसफार्मर में लगी आग विपिन गुप्ता ने बताया कि होटल के बगल में मेरी मोबाइल की दुकान है। अचानक तेज धमाका हुआ। आवाज सुनकर हम बाहर आए तो देखा कि ट्रांसफार्मर में आग लगी हुई थी। आग ने पूरे होटल को चपेट में ले लिया। दमकलकर्मियों ने रेस्क्यू कर लोगों को बाहर निकाला। हमारी बिल्डिंग में भी आग लग गई थी, जिसे हमारे कर्मियों ने बुझाया। डीसीपी बोले- आग को बुझाया गया, सभी लोग सुरक्षित डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। आग करीब 1:30 बजे लगी थी। दो घंटे की मशक्कत के बाद 3:30 बजे काबू पाया गया। आग बुझाने और राहत कार्य में फायर ब्रिगेड के 36 कर्मचारी जुटे रहे। मौके पर 3 थानों की पुलिस फोर्स भी तैनात रही। रेस्क्यू और आग बुझाने के लिए 12 हजार लीटर और 5 हजार लीटर क्षमता वाले पांच फायर टेंडर लगाए गए थे। फायर टेंडरों ने चार-चार राउंड में पानी की रिफिलिंग कर आग पर काबू पाया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। होटल में लगी आग से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिपोर्ट- अमेरिका की जंग खत्म करने के लिए 5 शर्तें:ईरान को मुआवजा नहीं मिलेगा, एनरिच्ड यूरेनियम सौंपे, जब्त प्रॉपर्टी का 25% ही वापस मिलेगा
    Next Article
    योगी बोले- सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देंगे:संख्या ज्यादा है तो कंट्रोल क्यों नहीं करते, प्यार से नहीं माने तो दूसरा तरीका अपनाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment