Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 7 हजार घरों में भरा बारिश का पानी,VIDEO:पॉश इलाके डूबे, थाने और नगर निगम ऑफिस में 3 फीट तक जलभराव

    16 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में इस बार बारिश आफत बनकर आई। महाकुंभ के दौरान करोड़ों रुपए खर्च करके शहर को सजाया-संवारा गया था। उम्मीद थी कि बाढ़ जैसे हालात में भी शहर संभला रहेगा, लेकिन तीन दिन की बारिश ने पूरी तस्वीर बदल दी। कई पॉश इलाके तक पानी में डूब गए। सड़कें लबालब हुईं तो कई मोहल्लों में पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया। करीब सात हजार घरों में पानी भरने से लोगों को छतों पर रात गुजारनी पड़ी। हॉस्टलों में भी पानी घुस गया और छात्र परेशान रहे। थानों, चौकियों, अस्पतालों के गेट, सरकारी दफ्तरों और नगर निगम परिसर तक में तीन फीट पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि प्रशासन के इंतजाम भी बेबस नजर आए। घरों में पानी भरने से लोगों का सामान बर्बाद हो गया। गृहस्थी उजड़ने से महिलाओं की आंखों में आंसू आ गए। कोई गुस्से में था तो कोई मदद की उम्मीद लगाए बैठा था। हर कोई बस जल्द से जल्द पानी निकलने और राहत मिलने की दुआ कर रहा था। ऊपर फोटो पर क्लिक करके वीडियो देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिजिटल अरेस्ट, न्यूड वीडियो कॉल... साइबर फ्रॉड के 4 हथियार:UP में हर महीने ₹100 करोड़ से ज्यादा की ठगी; ढाई लाख शिकायतें, FIR 1% भी नहीं
    Next Article
    झांसी के नए SSP होंगे IPS विकास कुमार:बीबी जीटीएस मूर्ति मेरठ भेजे गए, 16 महीने में 93 मुठभेड़ में घायल हुए 122 बदमाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment