Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में अकीदत से अदा हुई अलविदा की नमाज:सुरक्षा के बीच नमाजियों ने मांगी दुआ, शेख के लिबास में पहुंचे बच्चे ने कहा-ईद अभी

    17 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में रमजान के पवित्र महीने के आखिरी जुमे यानी अलविदा जुमे की नमाज शुक्रवार को प्रयागराज में पूरी अकीदत और श्रद्धा के साथ अदा की गई। शहर की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। नमाज के दौरान बुजुर्गों, युवाओं के साथ-साथ बच्चों ने भी बड़ी संख्या में शिरकत की और देश में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। अलविदा जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन पहले से ही सतर्क नजर आया। शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। मस्जिदों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था, वहीं कई संवेदनशील इलाकों में पीएसी और आरएएफ के जवानों की भी तैनाती की गई। नमाज के समय ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर यातायात में आंशिक बदलाव किया गया था। पुलिसकर्मियों के साथ-साथ खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय रहीं और ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे इलाके की निगरानी की गई। शहर की कोतवाली जामा मस्जिद, अटाला मस्जिद, करेली, रोशनबाग, खुल्दाबाद, मानसरोवर और अन्य इलाकों की मस्जिदों में हजारों की संख्या में नमाजियों ने एक साथ नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर अलविदा जुमे की मुबारकबाद दी और देश में शांति व भाईचारे की कामना की। इस दौरान छोटे बच्चे भी अब्बा की साथ नमाज अदा करने आए थे। उनमें से एक बच्चे ने शेख की लिबाज पहनी हुई थी। उसने नमाज अदा करने के बाद कहा ईद आज है। मौलानाओं ने अपने बयान में रमजान के महत्व को बताते हुए लोगों से आपसी प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना संयम, इबादत और जरूरतमंदों की मदद का संदेश देता है। कुल मिलाकर अलविदा जुमे की नमाज प्रयागराज में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी के चलते पूरे शहर में कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा ने पूर्व सांसद शिवदयाल चौरसिया की जयंती मनाई:जौनपुर में पार्टी कार्यालय पर दी गई श्रद्धांजलि, पिछड़ों-दलितों का हितैषी बताया
    Next Article
    कानपुर की डेयरियों पर ईंधन संकट:सिलेंडर की कमी और महंगी लकड़ी ने बढ़ाए दूध, दही और पनीर के दाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment