Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा ने पूर्व सांसद शिवदयाल चौरसिया की जयंती मनाई:जौनपुर में पार्टी कार्यालय पर दी गई श्रद्धांजलि, पिछड़ों-दलितों का हितैषी बताया

    18 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी ने जौनपुर में पूर्व राज्यसभा सांसद शिवदयाल चौरसिया की जयंती मनाई। शुक्रवार को जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन दर्शन पर चर्चा की। उपस्थित पार्टीजनों ने सर्वप्रथम शिवदयाल चौरसिया के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया। गोष्ठी का संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने बताया कि बैरिस्टर शिवदयाल चौरसिया को देश में लोक अदालत का जनक माना जाता है। वे पिछड़ा वर्ग आयोग (काका कालेलकर आयोग) के सदस्य भी रहे थे। शिवदयाल चौरसिया का जन्म 13 मार्च 1903 को लखनऊ में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद लखनऊ लोअर कोर्ट, हाईकोर्ट, बिहार हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में कार्य किया। उन्होंने सामाजिक असमानता, छुआछूत और पिछड़ेपन के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। उन्हें पिछड़े वर्ग आंदोलन का एक मजबूत हस्ताक्षर माना जाता है। समाजवादी पार्टी जौनपुर ने ऐसे महापुरुष को नमन करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का पुनः संकल्प लिया। गोष्ठी को ज़िला उपाध्यक्ष हीरालाल विश्वकर्मा और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव लाल मोहम्मद राईनी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर ज़िला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप यादव नेपाल, वरिष्ठ नेता रूखसार अहमद, दीपक विश्वकर्मा, आनंद गुप्ता, धीरज बिंद, छात्र नेता किशन यादव, रविन्द्र मौर्य और अमजद अंसारी सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी:चार गंभीर रूप से घायल, हॉस्पिटल में भर्ती
    Next Article
    प्रयागराज में अकीदत से अदा हुई अलविदा की नमाज:सुरक्षा के बीच नमाजियों ने मांगी दुआ, शेख के लिबास में पहुंचे बच्चे ने कहा-ईद अभी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment