Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में भू माफियाओं पर PDA एक्शन:नैनी, घोघापुर, समोगर में 15 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त; महर्षि चौराहे से अतिक्रमण हटा

    20 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने अवैध प्लाटिंग और निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार को एक बड़ा अभियान चलाया। 19 मई 2026 को जोनल अधिकारी के नेतृत्व में जोन-04 और उपजोन-4बी क्षेत्रों में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इस दौरान करोड़ों रुपये की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की गई और सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। प्राधिकरण को जानकारी मिली थी कि नैनी और आसपास के इलाकों में बिना मानचित्र और ले-आउट स्वीकृत कराए बड़े पैमाने पर अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं। पीडीए की टीम ने इन सभी स्थलों पर मुस्तैदी से कार्रवाई सुनिश्चित की। नैनी के घोघापुर में आफताब, प्रशांत जायसवाल और उनके सहयोगियों द्वारा लगभग 2 बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लाटिंग और सड़कों को ध्वस्त कर दिया गया। मसका घोघापुर रोड, नैनी पर आर.एन. विंद व अन्य द्वारा लगभग 2 बीघा तथा लकी सिंह उर्फ मोहित सिंह व अन्य द्वारा करीब डेढ़ बीघा क्षेत्र में बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया। नेवादा समोगर फ्लाईओवर के नीचे अज्ञात भू-माफियाओं द्वारा लगभग 10 बीघा जमीन पर की गई सबसे बड़ी अवैध प्लाटिंग को पीडीए की टीम ने पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। महर्षि चौराहे पर पीडीए की अधिग्रहित बेशकीमती जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से बाउंड्रीवॉल बनाकर अतिक्रमण कर लिया था। कार्रवाई के दौरान इस अतिक्रमण को हटाकर जमीन को मुक्त कराया गया। पीडीए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना ले-आउट पास कराए किए जाने वाले किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम जनता से भी अपील की गई है कि वे किसी भी भूखंड को खरीदने से पहले उसके स्वीकृत मानचित्र की जांच अवश्य कर लें। इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए मौके पर जोनल अधिकारी के साथ भवन निरीक्षक कुंवर आनंद सिंह, संबंधित क्षेत्र के सुपरवाइजर और पीडीए की पूरी प्रवर्तन टीम मौजूद रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में युवक पर हमला, सपा सरकार बनने पर धमकी:हिंदू युवा वाहिनी के धरने के बाद पुलिस ने आरोपियों का चालान किया
    Next Article
    बारिश से पहले होगा नालों का सर्वे, लगेंगी जाली:खुले नालों की वजह से होने वाले हादसों को देखते हुए दिए आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment