Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में बारिश के बाद 12°C तक गिरा तापमान:सुबह से बादल छाए, 20km की स्पीड से चल रहीं तेज हवाएं

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सोमवार को लगातार दूसरे दिन सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे, देर रात बूंदाबांदी के बाद सुबह से मौसम ठंडा बना हुआ है वहीं देर रात आई तेज़ आंधी के बाद सुबह से ही हवाओं की रफ्तार बनी हुई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव के चलते करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण हल्की ठंड का एहसास भी हो रहा है। शहर के कई इलाकों में देर रात आई आंधी की वजह से बिजली आपूर्ति भी बाधित रही, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 3 तस्वीरें देखिए… सुबह से जारी बादल और ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना तो बना दिया है, लेकिन मौसम विभाग ने आगे और बदलाव की संभावना जताई है। विभाग का कहना है कि शाम तक तेज़ आंधी के साथ बारिश हो सकती है, जिससे हालात और प्रभावित हो सकते हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है। अचानक बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस तरह के मौसम में सर्दी, जुकाम, बुखार जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा ने 50 नेता साल छोटी लड़की से निकाह किया:गाजियाबाद में 11 बच्चों का पिता पूर्व पार्षद, दूसरी बेगम बोली- बच्चे पैदा करके छोड़ देता
    Next Article
    पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर अलग-अलग दलों के बड़े नेताओं ने क्या कहा? यहां जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment