Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा ने 50 नेता साल छोटी लड़की से निकाह किया:गाजियाबाद में 11 बच्चों का पिता पूर्व पार्षद, दूसरी बेगम बोली- बच्चे पैदा करके छोड़ देता

    3 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी से दो बार पार्षद रहे हाजी खलील (70) ने चौथा निकाह किया है। हाजी खलील ने यह निकाह खुद से 50 साल छोटी उम्र की लड़की से किया है। इस निकाह से हाजी इकबाल की दूसरी पत्नी नाराज है। दूसरी पत्नी अपने बेटे के साथ पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची। उन्होंने एडिशनल पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत पत्र दिया। दूसरी पत्नी ने कहा कि मेरे पति की उम्र 70 साल है। वह 11 बच्चों का बाप है। हर पत्नी से बच्चे पैदा करता है। इसके कुछ समय बाद उसे छोड़ देता है या घर से निकाल देता है। अब 20 साल की लड़की से निकाह कर उसके साथ रह रहा है। पुलिस से शिकायत की तो मुझे मारने की धमकी दी, इसलिए यहां आई। शिकायत के बाद एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब विस्तार से पूरा मामला जानिए… पहले हाजी खलील के बारे में जानिए कोतवाली थाना क्षेत्र के कैला भट्टा के रहने वाले हाजी खलील सपा नेता हैं। हाजी खलील 1995 में समाजवादी पार्टी से इस्लामनगर से पहली बार पार्षद बने। इसके बाद साल 2000 में समाजवादी पार्टी से दूसरी बार पार्षद बने। हाजी खलील पर जमीनों पर अवैध कब्जे के भी आरोप लगा चुके हैं। दूसरी पत्नी नाजरीन का आरो है कि हाजी खलील ने 30 साल पहले मुझे झूठा आश्वासन देकर शादी की थी। बाद में मुझे पता चला कि हाजी खलील पहली पत्नी और उसके 7 बच्चों के साथ दूसरे मकान में रहता है। पति ने झूठ बोलकर मुझसे निकाह कहा किया था। निकाह से पहले पहली पत्नी और उसके बच्चों के बारे में मुझे कुछ भी नहीं बताया। मुझसे हाजी खलील के दो बेटी और एक बेटा है। कुछ दिन पहले हाजी खलील ने 40 साल की एक युवती से तीसरा निकाह किया। उसे एक बच्चा था, लेकिन उसे भी छोड़ दिया। इसके बाद वह दिल्ली चली गई। 20 साल की यास्मीन से निकाह किया दूसरी पत्नी नाजरीन ने बताया- अब हाजी खलील ने 20 साल की यासमीन से चौथा निकाह किया है। पति उसे अलग मकान पर रखे हुए है, जब मुझे पता चला और मैंने विरोध किया तो मुझे और मेरे बेटे को घर से निकला दिया। पीड़िता ने कहा कि खलील अपनी संपत्ति को चौथी पत्नी के नाम करना चाहता है। चौथी पत्नी पति से 50 साल छोटी है। उसने संपत्ति हड़पने की नीयत से निकाह किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में मंदिर निर्माण पर दबंगों का कब्जा:नगरिया गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की शिकायत
    Next Article
    प्रयागराज में बारिश के बाद 12°C तक गिरा तापमान:सुबह से बादल छाए, 20km की स्पीड से चल रहीं तेज हवाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment