Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में छात्रों का प्रदर्शन...यूजीसी रेगुलेशन लागू करने की मांग:जातिगत भेदभाव रोकने को सीएमपी कॉलेज से बालसन तक निकाला मार्च

    6 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में शुक्रवार को फोरम फॉर इक्विटी (समता मंच) और विभिन्न छात्र संगठनों ने जातिगत भेदभाव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय परिसरों में यूजीसी रेगुलेशन को 'रोहित एक्ट' की तर्ज पर लागू करने की मांग की। यह मार्च सीएमपी डिग्री कॉलेज से बालसन चौराहे तक निकाला गया। मार्च की शुरुआत सीएमपी डिग्री कॉलेज के गेट पर एक सभा से हुई। सभा के बाद छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए बालसन चौराहा स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा तक पहुंचे और वहां अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया। आइसा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय परिसरों में जातिगत भेदभाव की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने यूजीसी रेगुलेशन के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट में मजबूत पक्ष नहीं रखा, जिसके कारण इस पर रोक लग गई है। कुमार ने बताया कि देशभर में इस फैसले के खिलाफ आक्रोश है और छात्र संगठन इसे लागू करने की मांग कर रहे हैं। सीएमपी कॉलेज के छात्र सद्दाम ने कहा कि यूजीसी रेगुलेशन संविधान के नैतिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए एक आवश्यक कदम था। उन्होंने इसे संविधान और समानता के अधिकार को बचाने की लड़ाई बताया। आइसा इकाई अध्यक्ष सोनाली यादव ने जोर देकर कहा कि किसी भी समाज में उत्पीड़न और हिंसा स्वीकार्य नहीं है, और सरकार इसे लागू करने के बजाय टालने की कोशिश कर रही है। सामाजिक कार्यकर्ता इंजीनियर संदीप विश्वकर्मा ने सरकार के 'सबका साथ, सबका विकास' नारे पर सवाल उठाते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर स्थिति इसके विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज में जातिगत विभाजन को बढ़ावा देकर कुछ वर्गों के पक्ष में नीतियां बनाई जा रही हैं। समाजवादी छात्र सभा के रौशन ने भी वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए छात्र आंदोलन जारी रखने की बात कही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में गैस एजेंसियों पर एसडीएम का छापा:स्टॉक-वितरण रजिस्टर जांचे, ब्लैक मार्केटिंग पर कार्रवाई की चेतावनी, होम डिलीवरी के निर्देश
    Next Article
    सिलेंडर बुकिंग-डिलीवरी को लेकर शिक्षामंत्री गुलाब देवी सख्त:संभल में बोलीं- समय पर डिलीवरी करें, महिलाओं की लंबी लाइन न लगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment