Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में ड्राइवर के सीने में धंसी लोहे की रॉड:पिकअप चालक की मौत, ट्रक ड्राइवर समेत 2 की हालत गंभीर; लोहे की रेलिंग तोड़ बिजली के खंभे से टकराया था

    5 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में सोमवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रतापगढ़ से प्रयागराज की ओर जा रहे ट्रक ने नेशनल हाईवे की रेलिंग तोड़ दी। दूसरी पटरी पर पहुंचकर ट्रक ने एक पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। इसके बाद बेकाबू ट्रक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटाकर यातायात बहाल किया गया। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। मामला मऊआइमा थाना क्षेत्र में जोगापुर मंडी के पास का बताया जा रहा है। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए - प्रतापगढ़ से प्रयागराज की ओर जा रहा था ट्रक मऊआइमा थाना क्षेत्र के जोगापुर मंडी के सामने एक ट्रक प्रतापगढ़ से प्रयागराज की ओर जा रहा था। तभी हादसा हो गया। जोगापुर मंडी के सामने पहुंचते ही ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया। ट्रक ने नेशनल हाईवे की रेलिंग तोड़ दी और दूसरी पटरी पर पहुंच गया। वहां उसने मुट्ठीगंज, प्रयागराज से गोरखपुर जा रही एक पिकअप को टक्कर मार दी। इस टक्कर में पिकअप सवार सुधीर कुमार साहू (22), पुत्र स्वर्गीय फूलचंद साहू, निवासी पट्टी महरौदा, की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप में उनके साथ मौजूद खलासी कमलेश विश्वकर्मा, निवासी झूंसी, गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक महेंद्र यादव की हालत गंभीर है। वह आयोद्धा का रहने वाला है। वह ट्रक लेकर प्रयागराज जा रहा था। लोहे की रोड सीने में धंसी, मौके पर मौत टक्कर के बाद अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। खंभे से निकली एक पाइप ट्रक में बैठे एक व्यक्ति के शरीर में धंस गई, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक में मौजूद खलासी हादसे के बाद मौके से भाग गया। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ट्रक रेलिंग तोड़कर सड़क किनारे पहुंचा और बिजली के खंभे को भी नुकसान पहुंचाया। जोगापुर मंडी क्षेत्र में रात के समय भी अक्सर चहल-पहल रहती है। लोग सड़क किनारे चाय की दुकानों पर बैठते और बातें करते हैं। हादसे के समय ज्यादातर लोग अपने घरों में जा चुके थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अगर यह दुर्घटना कुछ देर पहले हुई होती, तो कई और लोग इसकी चपेट में आ सकते थे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य किया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली:हापुड़ में दो गिरफ्तार, दो फरार; गौकशी की तैयारी में थे आरोपी
    Next Article
    नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी का मानहानि केस:₹3 करोड़ का हर्जाना, सफाई मांगी; दावा- स्टैंडर्ड चार्टेट प्लेन की सफर के बाद आलोचना की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment