Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में फूलपुर थाने के सिपाही समेत 5 पर FIR:युवक को बंधक बनाकर 2 लाख रुपए मांगे, मारपीट कर जबरन कबूलनामा लिखवाया

    18 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में एक सिपाही समेत 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। इन सभी पर एक युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने और दो लाख रुपए मांगने का आरोप है। मुकदमा सरायइनायत थाने में कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुआ है। पीड़ितने बताया कि आरोपी सिपाही ने दबाव बनाकर रुपए मांगे। जबरन कबूलनामा लिखवाया। पुलिसकर्मियों ने उस पर इतना दबाव बनाया कि उन्होंने जैसा कहा, उसने वैसा ही बयान दिया। इसके बाद उसके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई कर दी गई। मां बोली- मैं पहुंची तो बेटे को बंधक बनाकर रखा था सरायइनायत के बहादुरपुर चौराहा दोदापुर की रहने वाली फोटो देवी ने बताया कि मेरे बेटे संजीव की आदर्श कुमार उर्फ टिंकू से जान-पहचान थी। आदर्श जानवरों की खरीद-फरोख्त करता है और बेचे गए जानवरों के रुपए के तकादे के लिए संजीव को अपने साथ ले जाता था। आरोप है कि 9 अगस्त 2026 की शाम करीब 4 बजे आदर्श कुमार दो-तीन लोगों के साथ मैजिक गाड़ी से आया और संजीव को फूलपुर चलने के लिए साथ ले गया। करीब दो घंटे बाद संजीव घर लौट आया। इसके बाद शाम करीब 7 बजे आदर्श कुमार फिर बथुई उर्फ विकास कुमार, चुलबुल डॉक्टर उर्फ लालचंद्र और आशीष कुमार के साथ संजीव के पास पहुंचा। सभी ने सहसों चौराहा चलकर पार्टी से रुपए लेने की बात कही। संजीव उनके साथ चला गया, लेकिन तीन-चार घंटे बाद भी घर नहीं लौटा। संजीव के घर नहीं लौटने पर फोटो देवी आदर्श कुमार के घर पहुंचीं। उनका आरोप है कि वहां उनके बेटे के साथ मारपीट की जा रही थी और दो लाख रुपए देने का दबाव बनाया जा रहा था। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने महिला को भी धमकी दी कि अगर दो लाख रुपए नहीं दिए तो संजीव की हत्या कर शव गायब कर देंगे। पुलिस को सूचना देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। मोबाइल छीना, फिर सिपाही के हवाले किया महिला के मुताबिक, बाद में संजीव ने बताया कि आरोपी 9 अगस्त से उसके साथ मारपीट कर रहे थे और लगातार दो लाख रुपए मांग रहे थे। रुपए देने से मना करने पर उसका मोबाइल छीन लिया गया। इसके बाद आरोपियों ने फूलपुर थाने के सिपाही अर्जुन सिंह को बुलाया और संजीव को उनके हवाले कर दिया। आरोप है कि इसके बाद थाने में सिपाही अर्जुन सिंह ने भी अन्य आरोपियों की सहमति से संजीव के साथ मारपीट की। जबरन कबूलनामा लिखवाने और वीडियो बनाया शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सिपाही ने संजीव पर दबाव बनाकर रुपए से संबंधित जबरन कबूलनामा लिखवाया। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कराने और सादे स्टांप पेपर पर उसके हस्ताक्षर कराने का भी आरोप लगाया गया है। संजीव का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने उस पर इतना दबाव बनाया कि उन्होंने जैसा कहा, उसने वैसा ही बयान दिया। इसके बाद उसके खिलाफ शांतिभंग के तहत चालानी कार्रवाई कर दी गई। मामले में संजीव ने 17 अगस्त को बेली अस्पताल, प्रयागराज में मेडिकल कराया था। कोर्ट के आदेश में मेडिकल दस्तावेजों का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि इनमें संजीव के शरीर पर चोटें होने की बात सामने आई थी। पुलिस अधिकारियों से शिकायत के बाद कोर्ट पहुंचा मामला एफआईआर के मुताबिक, घटना के संबंध में संजीव ने 112 नंबर पर सूचना दी थी। 10 अगस्त को पुलिस आयुक्त प्रयागराज को ईमेल और मुख्यमंत्री को आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत भेजी गई। सरायइनायत थाने में भी प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन कार्रवाई नहीं होने का आरोप है। इसके बाद 12 अगस्त को पुलिस आयुक्त, मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को भी शिकायत भेजी गई। फोटो देवी ने मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट ने शिकायत, मेडिकल दस्तावेज और पुलिस की रिपोर्ट देखने के बाद प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध बनना माना। कोर्ट ने सरायइनायत थानाध्यक्ष को एक सप्ताह के भीतर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच करने का आदेश दिया। इसी आदेश के बाद अब सिपाही अर्जुन सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच करेगी। इसमें यह देखा जाएगा कि संजीव को सिपाही के हवाले कैसे किया गया, थाने में उसके साथ मारपीट हुई या नहीं, रुपए के संबंध में उससे जबरन कबूलनामा कराया गया या नहीं और सादे स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर कराने के आरोप कितने सही हैं। एफआईआर में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संत प्रेमानंद महाराज पहुंचे केली कुंज:साधक रसिक दुलारी शरण की मौत के बाद आए पहली बार, दर्शनों को उमड़े भक्त
    Next Article
    100 साल पुरानी रामलीला में शिव बारात धूमधाम से निकली:फर्रुखाबाद में थाने से गंगा रोड होते हुए रामेश्वर नाथ मंदिर पहुंची, जगह-जगह हुई आरती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment