Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संत प्रेमानंद महाराज पहुंचे केली कुंज:साधक रसिक दुलारी शरण की मौत के बाद आए पहली बार, दर्शनों को उमड़े भक्त

    17 hours ago

    1

    0

    साधक रसिक दुलारी शरण की मौत के 14 दिन बाद संत प्रेमानंद महाराज गुरुवार को वृंदावन रमण रेती इलाके में स्थित अपने केली कुंज आश्रम पहुंचे। सुबह करीब 5 बजे संत प्रेमानंद महाराज अपने परिकर के साथ मांट के जहांगीरपुर खादर में बने यमुना बिहार कुंज आश्रम से केली कुंज आश्रम आए। संत प्रेमानंद महाराज को अचानक आश्रम आता देख उनके भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई। अनुयाई दर्शनों के लिए उमड़ पड़े। गाड़ी से आए केली कुंज आश्रम संत प्रेमानंद महाराज गुरुवार की सुबह अचानक वृंदावन के केली कुंज आश्रम पहुंचे। गाड़ियों से आए संत प्रेमानंद महाराज की एक झलक पाने के लिए उनके अनुयाई आतुर नजर आए। सुबह करीब 5 बजे वह केली कुंज आश्रम पहुंचे। यहां 5 से 10 मिनट रुकने के बाद वह वाराह घाट स्थित अपने गुरु श्री हित गोविंद शरण महाराज के आश्रम पहुंचे। यहां 5 मिनट तक गुरु के दर्शन किए और इसके बाद वह वापस यमुना बिहार कुंज आश्रम के लिए रवाना हो गए। संत प्रेमानंद महाराज को यकायक अपने बीच देख उनके अनुयाई आनंद में डूब गए और श्री हरिवंश ,राधे राधे बोलने लगे। 14 दिन पहले हुई थी साधक की मौत संत प्रेमानंद महाराज के साधक रसिक दुलारी शरण की मौत 14 दिन पहले 25 सितंबर को हुई थी। रसिक दुलारी शरण ने गुरु कृपा कुंज की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस दौरान उनका प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था। जिसके बाद से लगातार उनकी मौत की बजह को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। रसिक दुलारी शरण की मौत के बाद परिवार ने भी कहा था वह आत्महत्या नहीं कर सकते इसके पीछे कोई गहरी साजिश है। सोशल मीडिया पर अनुयाई बोले अफवाह फैलाने वालों पर लगा विराम गुरुवार को संत प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम आने पर उनके अनुयायियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की। एक पोस्ट में लिखा महाराज जी ने केली कुंज में दिए दर्शन,अफवाह फैलाने वालों के दावों पर लगा विराम। इस पोस्ट में लिखा सुबह महाराज जी ने केली कुंज में दर्शन दिए,इसे देखकर भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी पोस्ट में लिखा कि कुछ लोग दावा कर रहे थे कि महाराज जी हमेशा के लिए केली कुंज छोड़कर एकांतवास में चले गए हैं । आज हुए दर्शन के बाद दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं और अफवाह फैलाने वालों को भी जवाब मिल गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज धूप निकली, दोपहर तक बौछारें पड़ने की संभावना:तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान, शाम को चलेंगी ठंडी हवाएं
    Next Article
    प्रयागराज में फूलपुर थाने के सिपाही समेत 5 पर FIR:युवक को बंधक बनाकर 2 लाख रुपए मांगे, मारपीट कर जबरन कबूलनामा लिखवाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment