Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में गैस का पर्याप्त भंडार - डीएम प्रयागराज:अफवाहों पर डीएम की चेतावनी, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    ईरान-इजराइल और मध्य-पूर्व के तनाव के कारण ईंधन की कमी की अफवाहों के बीच शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रयागराज की अध्यक्षता में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त पुलिस मुख्यालय, अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति), जिला पूर्ति अधिकारी, सभी उपजिलाधिकारी, आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल के अधिकारी, एलपीजी सेल्स ऑफिसर, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक तथा जनपद की गैस एजेंसियों के प्रोपराइटर और प्रबंधक मौजूद रहे। जिला पूर्ति अधिकारी ने बैठक में बताया कि जनपद में सर्वर की समस्या, ई-केवाईसी प्रक्रिया और सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक अफवाहों के कारण उपभोक्ताओं द्वारा अतिरिक्त सिलेंडर की मांग की जा रही है, जिससे गैस एजेंसियों पर भीड़ बढ़ रही है। हालांकि जनपद की 144 गैस एजेंसियों के माध्यम से सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है। ऑयल कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि एलपीजी गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई कमी या रुकावट नहीं है। ऑनलाइन बुकिंग के लिए आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल के सर्वर भी अब चालू हो गए हैं। इसके साथ ही उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए मैनुअल बुकिंग की व्यवस्था भी शुरू कर दी गई है। बैठक में यह भी बताया गया कि वर्तमान में शहरी क्षेत्रों में एलपीजी उपभोक्ताओं को रिफिल मिलने के 25 दिन बाद और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद ही अगली बुकिंग की व्यवस्था लागू है। उपभोक्ता अपने अधिकृत एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर को मोबाइल से या “स्मार्ट बुकिंग मोड ऐप” के माध्यम से गैस रिफिल बुक कर सकते हैं और डिलीवरी के समय डीएसी (ऑथेंटिकेशन कोड) बताकर सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी घरेलू गैस सिलेंडरों का अनधिकृत भंडारण, डायवर्जन, ओवररेटिंग या कालाबाजारी न हो। यदि ऐसा पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गैस एजेंसी संचालकों को भी निर्देशित किया गया कि वे एजेंसी के बाहर उपलब्ध स्टॉक का प्रदर्शन करें, केवाईसी के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था करें, उपभोक्ताओं से शालीन व्यवहार रखें तथा एजेंसी कार्यालय और गोदाम पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं। जनसामान्य को एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला पूर्ति कार्यालय प्रयागराज में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां गैस बुकिंग और रिफिल से संबंधित शिकायतें दर्ज कर उनका निस्तारण किया जाएगा। इसके अलावा तहसीलों में भी कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि एलपीजी गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें, जनपद में पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में जेठ पर महिला को गोली मारने का आरोप:जेठानी को बचाने को लेकर चल रही थी रंजिश, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
    Next Article
    दहेज हत्या में पति को 9 साल की जेल:सहारनपुर कोर्ट ने सबूतों के अभाव में मां-बाप और भाई को किया बरी, दोषी पर 60 हजार का जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment