Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में जेठ पर महिला को गोली मारने का आरोप:जेठानी को बचाने को लेकर चल रही थी रंजिश, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई के कछौना थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना ग्राम पंचायत टिकारी के मजरा प्रतापपुर में हुई। आरोप है कि महिला के जेठ ने तमंचे से गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घर में खाना बनाते समय मारी गोली घटना शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे की है। प्रतापपुर निवासी मंजू (पत्नी रामसेवक) घर में खाना बना रही थीं, जबकि उनकी जेठानी किरन पास ही पड़ोस में बैठी थीं। इसी दौरान जेठ वहां पहुंचा और पीछे से तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगते ही मंजू लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जेठानी को बचाने को लेकर चल रही थी रंजिश मृतका के पति रामसेवक ने बताया कि आरोपी उनका सगा बड़ा भाई है और बालामऊ जंक्शन पर गैंगमैन के पद पर तैनात है। 9 मार्च को आरोपी रेलवे क्वार्टर में अपनी पत्नी किरन के साथ मारपीट कर रहा था। उस समय मंजू ने बीच-बचाव कर किरन को उसके चंगुल से छुड़ाया और अपने साथ प्रतापपुर स्थित घर ले आई थीं। परिजनों का आरोप है कि इसी बात को लेकर आरोपी उनसे रंजिश मानने लगा था। पुलिस ने शुरू की तलाश घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, सीओ और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती नेशनल हाईवे पर ट्रक-टैंकर की टक्कर, चालक की मौत:केबिन में फंसा ड्राइवर, जेसीबी से निकाला गया बाहर
    Next Article
    प्रयागराज में गैस का पर्याप्त भंडार - डीएम प्रयागराज:अफवाहों पर डीएम की चेतावनी, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment