Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में घर में घुसकर चाची-भतीजे को गोली मारी:अलविदा की नमाज से पहले वारदात, बोले- थाने गए तो सब मारे जाओगे

    5 hours ago

    1

    0

    अलविदा की नमाज से पहले प्रयागराज में घर में घुसकर दंबगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोली लगने से एक 45 साल की महिला और उसका 15 साल का भतीजे घायल हो गए। दोनों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर भी गांव के बताए जा रहे हैं। हमलावरों ने कहा- थाने में शिकायत की, कोई नहीं बचेगा। घटना से कुछ घंटों पहले ही चोरी के एक मामले में पुलिस ने शक के आधार पर उनके घर पर दबिश दी थी। ऐसे में माना जा रहा है कि मुखबिरी के शक में यह वारदात अंजाम दी गई। पुलिस ने हमलावरों के घर पर दबिश दी तो वह लापता मिले। उनके कुछ करीबियों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद एहतियातन गांव में फोर्स लगातार गश्त पर है। घटना एयरपोर्ट क्षेत्र केअसदउल्लापुर भीटी गांव की है। अब पढ़िए पूरा मामला घटना एयरपोर्ट क्षेत्र केअसदउल्लापुर भीटी गांव में हुई। यहां रहने वाले फुजैल ने पुलिस को बताया, दोपहर 12:30 बजे के करीब घर पर सभी लोग नमाज की तैयारियों में जुटे थे। तभी गांव में ही रहने वाला इमरान उर्फ काले, रहमान, ओमान, नजरे और रमजान उसके घर पर चढ़ आए। यह सभी असलहों से लैस थे और आते ही इमरान ने ललकारना शुरू कर दिया। कहा कि आज कोई जिंदा न बच पाए। शुरू कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग इतना कहकर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक गोली उसकी पत्नी खु्शमुदा के पैर में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ी। उसे बचाने परिवार के लोगों के साथ भतीजा शोएब पुत्र सुहैल दौड़ा तो हमलावरों ने उस पर भी फायरिंग की। गोली उसके कंधे में दाहिने ओर लगते ही वह भी जमीन पर गिर पड़ा। दोनों के लहुलुहान होने पर चीख-पुकार मच गई। थाने गए तो सब मारे जाओगे तब तक फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भागने लगे। असलहे लहराते हुए उन्होंने धमकाया कि थाने पर गए तो जो भी बच गए हैं, सब मारे जाओगे। घरवालों ने सूचना दी तो पुलिस पहुंची और फिर दोनों घायलों को पहले कॉल्विन और फिर एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। वहां फिलहाल उनका इलाज जारी है। 18 फरवरी को बेटे से हुआ था झगड़ा फुजैल ने यह भी बताया, उसके बेटे परवेज से 18 फरवरी को हमलावरों से मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। इसमें उससे मारपीट की गई थी। इस पर तहरीर भी पीपलगांव थाना में दी गई। उसी रंजिश में यह घटना अंजाम दी गई। उसका आरोप है कि हमलावरों पर कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। शोएब बोला, देखते ही मार दी गोली उधर एसआरएन अस्पताल में घायल शोएब ने बताया, शुक्रवार को अलविदा की नमाज की तैयारी चल रही थी। सभी लोग तैयारी में जुटे थे। तभी पड़ोस के ही रहने वाले कुछ लोग घर पर चढ़ आए। यह सभी असलहों से लैस थे। आते ही उन्होंने गालियां देनी शुरू कर दी। मैं परिवारवालों के साथ बाहर निकला तो देखा कि वह गोलियां चला रहे हैं। सभी भागने लगे और तभी मेरे कंधे के पास गोली लग गई। एक आरोपी के घर पुलिस ने दी थी दबिश उधर यह भी बात सामने आई है कि इस वारदात से कुछ देर पहले ही पुलिस ने चोरी के एक मामले में शक के आधार पर हमलावरों में शामिल एक युवक के घर दबिश दी थी। ऐसे में इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि वारदात मुखबिरी के शक में अंजाम दी गई। फिलहाल इस घटना से गांव में सनसनी फैली हुई है। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 2 अफसरों के हत्यारोपी का एनकाउंटर:दोनों पैर में गोली मारी; जॉइन करने आए नए DGM डरकर मुंबई लौटे बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के DGM सुधीर गुप्ता (55) और असिस्टेंट मैनेजर हर्षित मिश्रा (35) की हत्या के आरोपी का पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर दिया। मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में पुलिस ने गोली मारी। इसके बाद कंधे पर लादकर गाड़ी तक ले गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका का दावा-ईरान में 15 हजार ठिकानों पर हमले किए:रक्षामंत्री बोले- आज सबसे ज्यादा हवाई हमले होंगे, ईरान की सैन्य क्षमता खत्म करेंगे
    Next Article
    गोरखपुर में 14-15 मार्च को UPSI भर्ती परीक्षा:हर केंद्र पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात, 24 सेंटर पर शामिल होंगे 36 हजार अभ्यर्थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment