Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेरिका का दावा-ईरान में 15 हजार ठिकानों पर हमले किए:रक्षामंत्री बोले- आज सबसे ज्यादा हवाई हमले होंगे, ईरान की सैन्य क्षमता खत्म करेंगे

    15 hours ago

    1

    0

    अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दावा किया है कि अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान में 15 हजार से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी अभी जारी है। वर्जीनिया के आर्लिंगटन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हेगसेथ ने कहा कि आज ईरान और राजधानी तेहरान के ऊपर अब तक के सबसे ज्यादा हवाई हमले किए जाएंगे। ईरान की सैन्य क्षमता को खत्म किया जाएगा। इसी बीच पश्चिमी इराक में अमेरिकी एयरफोर्स का KC-135 रिफ्यूलिंग विमान क्रैश हो गया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक विमान में सवार 6 में से 4 सैनिकों की मौत हो गई है, जबकि 2 अभी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। इस घटना के बाद ईरान के साथ जारी युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। दावा- ईरान के नए सुप्रीम लीडर का पैर काटना पड़ा कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हैं और कोमा में हैं। ब्रिटिश मीडिया द सन की रिपोर्ट के मुताबिक 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में घायल होने के बाद उन्हें तेहरान के सिना यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत बेहद गंभीर है। रिपोर्ट के मुताबिक हमले में चोट इतनी गहरी थी कि उनका एक पैर काटना पड़ा और लिवर को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। अस्पताल के एक हिस्से को पूरी तरह सील कर दिया गया है और वहां भारी सुरक्षा तैनात है। मुजतबा खामेनेई को उनके पिता और ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद 9 मार्च को देश का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया था। अली खामेनेई की 28 फरवरी को मौत हुई थी। पढ़ें पूरी खबर… इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    64 में 44 के दिखते हैं सुनील शेट्टी, खुद बताया इन 3 चीजों से उम्र को दी मात
    Next Article
    प्रयागराज में घर में घुसकर चाची-भतीजे को गोली मारी:अलविदा की नमाज से पहले वारदात, बोले- थाने गए तो सब मारे जाओगे

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment