Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में IPS कपल का ग्रैंड रिसेप्शन:12 अप्रैल को सिविल लाइंस के होटल में होगा आयोजन, कई अफसर होंगे शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज की बेटी आईपीएस अंशिका वर्मा और आईपीएस कृष्ण कुमार विश्नोई की शादी के बाद अब उनका रिसेप्शन प्रयागराज में आयोजित होने जा रहा है। यह खास कार्यक्रम 12 अप्रैल को सिविल लाइंस स्थित होटल में रखा गया है, जिसे लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रिसेप्शन पार्टी शाम 7:00 बजे से शुरू होगी। इस कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी, अन्य प्रशासनिक अधिकारी और परिवार के करीबी लोगों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और प्रोटोकॉल की भी विशेष व्यवस्था की जा रही है। इनविटेशन कार्ड भी सामने आया रिसेप्शन का इनविटेशन कार्ड भी सामने आ चुका है। इसमें आईपीएस अंशिका वर्मा के माता-पिता वंदना वर्मा और अनिल वर्मा का नाम भी लिखा है, जिनकी ओर से मेहमानों को सपरिवार शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। 11 अप्रैल को पहुंचे दोनों अफसर जानकारी के मुताबिक, यह आईपीएस कपल 11 अप्रैल को ही प्रयागराज पहुंच जाएगा और अगले दिन रिसेप्शन समारोह में शिरकत करेगा। शहर में इस हाई-प्रोफाइल रिसेप्शन को लेकर चर्चा का माहौल है, क्योंकि इसमें कई बड़े अधिकारी और खास मेहमानों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। पिता यूपीपीसीएल से रिटायर अंशिका प्रयागराज में बेली रोड की रहने वाली हैं। गर्ल्स हाईस्कूल और सेंट मैरीज कान्वेंट से उनकी स्कूलिंग हुई है। इसके बाद नोएडा के एक कॉलेज से उन्होंने बीटेक किया। उनके पिता अनिल वर्मा यूपीपीसीएल से चीफ इंजीनयर पोस्ट से रिटायर्ड हैं। मां वंदना हाउस वाइफ हैं। अंशिका तीन बहनों में सबसे छोटी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में सभी वर्ग करें योगदान:देवरिया में RSS की जन गोष्ठी, राष्ट्रीय सह कार्यवाह बोले- देशहित में आगे आएं
    Next Article
    कुपवाड़ा में देश की रक्षा करते हुए अखिलेश शुक्ला शहीद:सुल्तानपुर के लाल को सैन्य सम्मान के साथ विदाई, पिता भी सेना से रिटायर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment